सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Ganesh Chaturthi 2022: आज गणेश चतुर्थी पर इस विधि से करें गणेश स्थापना, घर आएंगी ऋद्धि सिद्धि

धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Wed, 31 Aug 2022 12:40 AM IST
विज्ञापन
Ganesh Chaturthi 2022 Know the Date and Puja vidhi of Ganesh Sthapna in Hindi
Ganesh Chaturthi 2022 Murti Sthapana - फोटो : iStock

Ganesh Chaturthi 2022 Murti Sthapana: आज यानी  31 अगस्त , बुधवार को भगवान गणेश का जन्मोत्सव मनाया जाएगा।  हर साल भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थि तिथि को देशभर में गणेश चतुर्थी का पर्व उत्सव के रूप में बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। भगवान  श्री गणेश प्रथम पूज्य देवता माने जाते हैं। किसी भी मंगल कार्य का शुभारंभ करने से पूर्व भगवान गणेश को याद किया जाता है। इस दिन मंदिरों से लेकर घर-घर में भगवान गणेश की मूर्ति की स्थापना की जाएगी और पूरे 10 दिनों तक बप्पा की अराधना के बाद शीघ्र आने की कामना के साथ उनका विसर्जन किया जाएगा। 31 अगस्त को गणेश जी की मूर्ति स्थापना की जाएगी और भगवान गणेश की विशेष पूजा-अराधना की जाएगी। गणेश जी की मूर्ति स्थापना एक विशेष विधि से की जाती है। आइए जानते हैं गणेश चतुर्थी पर श्री गणेश की मूर्ति स्थापना किस मुहूर्त और किस विधि से करें । 

Trending Videos
Ganesh Chaturthi 2022 Know the Date and Puja vidhi of Ganesh Sthapna in Hindi
इस विधि से गणेश मूर्ति स्थापना - फोटो : अमर उजाला

गणपति स्थापना के लिए शुभ मुहूर्त 
गणेश चतुर्थी की तिथि आरंभ: 30 अगस्त, मंगलवार, दोपहर 03:34 मिनट 
गणेश चतुर्थी की तिथि समाप्त: 31 अगस्त, बुधवार,  दोपहर 03:23 मिनट । 
गणपति स्थापना का मुहूर्त: 31 अगस्त, बुधवार, प्रातः 11:05 से शुरू होकर 1 सितंबर, रात्रि 01:38 तक रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ganesh Chaturthi 2022 Know the Date and Puja vidhi of Ganesh Sthapna in Hindi
इस विधि से गणेश मूर्ति स्थापना

इस विधि से गणेश मूर्ति स्थापना

  • गणेश चतुर्थी पर गणपति स्थापना नियमों का पालन करते हुए करना चाहिए। मूर्ति स्थापना की विधि इस प्रकार है- 
  • सर्वप्रथम चौकी पर जल छिड़कें और इसे शुद्ध कर लें। 
  • इसके बाद चौकी पर लाल कपड़ा बिछाएं और उस पर अक्षत रख दें। 
Ganesh Chaturthi 2022 Know the Date and Puja vidhi of Ganesh Sthapna in Hindi
इस विधि से गणेश मूर्ति स्थापना - फोटो : अमर उजाला
  • भगवान गणेश की मूर्ति को इस चौकी पर स्थापित करें। 
  • अब भगवान गणेश को स्नान कराएं या गंगाजल छिड़कें। 
  • मूर्ति स्थापित करते समय इस बात का ध्यान रखें कि मूर्ति के दोनों ओर रिद्धि-सिद्धि के रूप में एक-एक सुपारी रखें
विज्ञापन
Ganesh Chaturthi 2022 Know the Date and Puja vidhi of Ganesh Sthapna in Hindi
इस विधि से गणेश मूर्ति स्थापना - फोटो : सोशल मीडिया
  • गणपति मूर्ति के दाईं ओर एक जल से भरा कलश रखें। 
  • हाथ में अक्षत और फूल लेकर भगवान का ध्यान करें। 
  • गणेशजी के ॐ गं गणपतये नम: मंत्र का जाप जरूर करें। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed