Ganesh Murti Sthapna According to Zodiac: भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को गणेश चतुर्थी मनाई जाएगी। आज यानी 31 अगस्त, बुधवार को गणेश चतुर्थी है। आज का दिन यानी बुधवार का दिन भगवान गणेश का माना जाता है इसी वजह से इस बार गणेश चतुर्थी का विशेष महत्व है। गणेश चतुर्थी इस बार रवि योग और ब्रह्म योग में मनाई जा रही है। इसके साथ ही सर्वार्थसिद्धि योग भी बन रहा है। गणेश चतुर्थी के दिन गणपति बप्पा की घरों में स्थापना की जाती है। वास्तु विशेषज्ञों के अनुसार, पश्चिम, उत्तर और उत्तर-पूर्व दिशा में भगवान गणेश की मूर्ति की स्थापना करना शुभ माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार घर में रखी सभी गणेशजी की तस्वीरें उत्तर दिशा में होनी चाहिए। श्री गणेश को विघ्नहर्ता कहते हैं। वह अपने भक्तों सभी दुख और कष्टों को हर लेते हैं। आइए जानते हैं कि राशि के अनुसार किस रंग की गणेश प्रतिमा स्थापित करनी चाहिए।
Ganesh Chaturthi 2022: आज गणेश चतुर्थी पूजा में राशि के अनुसार करें गणेश प्रतिमा स्थापित, मिलेगा मनचाहा फल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेष राशि
मेष राशि के जातकों भगवान गणेश की लाल रंग की प्रतिमा स्थापित करनी चाहिए। मेष राशि का स्वामी ग्रह मंगल ग्रह है। लाल रंग खुशी, सम्पन्नता का प्रतीक होता है और धन, अपार सम्पदा और समृद्धि को प्रकट करने वाला होता है। मेष राशि के जातकों को गणेश स्थापना के दौरान ॐ यीं ग्रीं यी ष्द्धह्म मंत्र का जाप करना चाहिए।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातक को भगवान गणेश की सफेद रंग की एकदंत प्रतिमा लानी चाहिए। सफेद रंग रंग पवित्रता, शुद्धता, शांति और विद्या का प्रतीक होने के साथ मानसिक, बौद्धिक और नैतिक स्वच्छता को भी प्रकट करता है। वृषभ राशि के जातकों को ॐ वक्रतुण्डाय हूं सिद्धम मंत्र का जाप करना चाहिए।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों को हल्के हरे रंग में लंबोदर की मूर्ति की स्थापना करनी चाहिए। हरा रंग मन मोहने वाला होता है। सुख, शांति और स्फूर्ति देने वाला हरा रंग उद्योगशीलता को प्रकट करता है। मिथुन राशि के जातकों को गणेश स्थापना के दौरान ॐ गं गणपतये नम: मंत्र का जाप करना चाहिए।
कर्क राशि
कर्क राशि के स्वामी ग्रह चंद्रमा है। इसीलिए कर्क राशि के जातकों को सफेद रंग के मूषक वाहन के साथ गणेश प्रतिमा स्थापित करनी चाहिए। सफेद रंग पवित्रता, शुद्धता, शांति का प्रतीक होता है। इसीलिए सफेद रंग की गणेश प्रतिमा की स्थापना करने से आपको शुभ फल प्राप्त होगा। कर्क राशि के जातकों को ॐ वक्रतुण्डाय हूं सिद्धम मंत्र का जाप करना चाहिए।

कमेंट
कमेंट X