Happy Hartalika Teej 2022 Wishes: अखंड सौभाग्य की प्राप्ति वाला पर्व हरतालिका तीज 30 अगस्त 2022 को है। हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल भाद्रपद माह शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरतालिका तीज का त्योहार मनाया जाता है। हरतालिका तीज व्रत के दिन मां गौरा और भगवान शिव जी की विधिपूर्वक पूजा की जाती है। इस दिन सुहागिन महिलाएं अखंड सौभाग्य और परिवार की सुख-समृद्धि की मनोकामना के लिए व्रत रखती हैं। वहीं अविवाहित कन्याएं मनचाहे वर की प्राप्ति के लिए हरतालिका तीज का व्रत रखती हैं। हरतालिका तीज पर महिलाएं व्रत रखते हुए भगवान शिव, माता पार्वती और गणेश जी की पूजा आराधना और आरती करती हैं। हरतालिका तीज में शिव जी और माता पार्वती की विधि-विधान से पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। ऐसे में हरतालिका तीज के अवसर पर हम आपके लिए शुभकामना संदेश लेकर आए हैं। यहां से आप अपनी सखी सहेलियों, परिवार के सदस्यों और रिश्तेदारों को बधाई संदेश भेजकर शुभकामना दे सकती हैं-
Happy Hartalika Teej Wishes: हरतालिका तीज के शुभ अवसर पर अपने करीबियों को भेजें ये शुभकामना संदेश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदन की खूशबू, बादलों की फुहार
आप सभी को मुबारक हो हरतालिका तीज का त्योहार
हरतालिका तीज की हार्दिक शुभकामनाएं
तीज का त्योहार आपके जीवन में खुशियां लेकर आए,
जीवनसाथी और बच्चों के लिए सेहत का वरदान लाए
हरतालिका तीज की हार्दिक शुभकामनाएं
शिव जी की कृपा होगी
मिलेगा मां पार्वती का आशीर्वाद,
जब मनाएं मिलकर सब हरियाली तीज का त्योहार
हरतालिका तीज की हार्दिक शुभकामनाएं
माथे पर बिंदिया, मांग में सुहाग की निशानी हो,
हाथों में रची हो पिया के नाम की मेहंदी,
हाथों में लाल रंग का चूड़ा हो,
चुनरी रहे हमेशा लाल, होंठों पर मुस्कान हो,
आप पर मां पार्वती और भगवान शिव का सदा अशीर्वाद हो..
हरतालिका तीज की हार्दिक शुभकामनाएं

कमेंट
कमेंट X