Hanuman Ji Ko Kya Chadhaye Or Kya Nhi: इस वर्ष चैत्र शुक्ल की पूर्णिमा तिथि 1 अप्रैल 2026 को सुबह 7 बजकर 6 मिनट पर शुरू होगी और 2 अप्रैल 2026 को सुबह 7 बजकर 41 मिनट तक बनी रहेगी। इसलिए 2 अप्रैल 2026 को ही हनुमान जन्मोत्सव मान्य होगा और प्रभु की विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी। यह दिन भक्ति, संयम और श्रद्धा का प्रतीक है। इस खास मौके पर भक्तजन व्रत रखते हैं और पूरी निष्ठा के साथ हनुमान जी का पूजन करते हैं। इस दौरान बजरंगहली को उनकी प्रिय वस्तुएं भी अर्पित करते हैं, जिससे वह प्रसन्न होते हैं। हालांकि, कुछ चीजों को भूल से भी अर्पित नहीं करना चाहिए अन्यथा नकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि, हनुमान जन्मोत्सव पर प्रभु को क्या चढ़ाएं और क्या नहीं।
Hanuman Janmotsav 2026: शुभ योग में हनुमान जन्मोत्सव, जानें बजरंगबली को क्या चढ़ाएं और क्या नहीं
Hanuman Ji Ko Kya Chadhaye Or Kya Nhi: हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए कुछ विशेष चीजों को अर्पित किया जाता है। लेकिन कुछ चीजों को चढ़ाने से भी बचना चाहिए। ऐसे में आइए जान लेते हैं कि, हनुमान जी को क्या चढ़ाएं और क्या नहीं।
- ब्रह्म मुहूर्त - 04:38 AM से 05:24 AM
- प्रातः सन्ध्या - 05:01 AM से 06:10 AM
- अभिजित मुहूर्त - 12:00 PM से 12:50 PM
- विजय मुहूर्त - 02:30 PM से 03:20 PM
- गोधूलि मुहूर्त - 06:38 PM से 07:01 PM
- सायाह्न सन्ध्या - 06:39 PM से 07:48 PM
- अमृत काल - 11:18 AM से 12:59 PM
Hanuman Janmotsav 2026: हनुमान जन्मोत्सव पर किन राशि वालों की चमकेगी किस्मत और किसकी बढ़ेगी परेशानी ? पढ़ें राशिफल
हनुमान जी को क्या चढ़ाएं
हनुमान जी को चोला चढ़ाना चाहिए, क्योंकि यह प्रभु को अत्यंत प्रिय है। इससे जीवन में आत्मविश्वास बढ़ता है। इसके अलावा आप गुड़-चना, बेसन के लड्डू, बूंदी का भोग, चूरमा, केसरिया भात और केला-अमरूद भी चढ़ा सकते हैं। साथ ही गेंदा या लाल रंग के फूल अर्पित करना शुभ होता है। इससे लंबे समय से अटके कार्य पूरे होते हैं।
Hanuman Janmotsav 2026: हनुमान जन्मोत्सव पर कैसे करें बजरंगबली को प्रसन्न ? जानें क्या करें और क्या नहीं
Parshuram Jayanti 2026: कब मनाई जाएगी परशुराम जयंती? जानें कौन कर सकता है इनकी पूजा
हनुमान जी को क्या न चढ़ाएं
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, हनुमान जी को दूध, दही, केवड़ा और चंपा के फूल भूल से भी नहीं चढ़ाने चाहिए। यह अशुभ हो सकता है। इस दौरान काले रंग के वस्त्र या वस्तुएं भी अर्पित न करें। इससे आर्थिक समस्याएं बढ़ सकती हैं।
Hanuman Janmotsav 2026: शुभ योग में हनुमान जन्मोत्सव, जानिए जीवन की परेशानियों को दूर करने के उपाय
Hanuman Janmotsav 2026: हनुमान जन्मोत्सव पर करें इन शक्तिशाली मंत्रों का जाप, सभी संकट होंगे दूर
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता और संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

कमेंट
कमेंट X