Durga Ashtami Wishes in Hindi: आज नवरात्रि का आठवां दिन है, जो मां दुर्गा के आठवें स्वरूप मां महागौरी को समर्पित होता है। महाअष्टमी तिथि पर माता महागौरी की विशेष पूजा का विधान है। महागौरी को सौम्यता और शांति का प्रतीक माना जाता है। माता का यह स्वरूप अत्यंत तेजवान है। माना जाता है कि इनकी पूजा सबसे जल्दी फलदायी होती है।
Durga Ashtami Wishes: मां महागौरी के भक्तिमय संदेश भेजकर अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं
आप नवरात्रि की अष्टमी तिथि के शुभ अवसर पर अपने प्रियजनों को शुभकामना संदेश भेजकर मां महागौरी की कृपा प्राप्त कर सकते हैं।
या देवी सर्वभूतेषु मां महागौरी रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।
शारदीय नवरात्रि की दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं
ॐ सर्वमंगल मांगल्ये शिवे सर्वार्थ साधिके,
शरण्ये त्रयम्बके गौरी नारायणी नमोस्तुते।
शारदीय नवरात्रि की दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं
लाल रंग की चुनरी से सजा मां का दरबार
हर्षित हुआ मैं पुलकित हुआ संसार
गरबे की मस्ती खुशियों का भंडार
मुबारक हो आपको दुर्गा अष्टमी का त्योहार
शारदीय नवरात्रि की दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं
Maha Ashtami 2025: दुर्गा अष्टमी के दिन न करें ये गलती, व्रत हो सकता है खंडित
माता आयी हैं, खुशियों के भंडार लायी हैं,
सच्चे दिल से तो मांग कर देखो,
मां की तरफ से कभी ना नहीं होगी,
तो प्रेम से बोलो जय माता दी।
शारदीय नवरात्रि की दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं

कमेंट
कमेंट X