फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हरतालिका तीज 2026: हरतालिका तीज आज, जानें शुभ मुहूर्त, पारण समय, पूजा विधि और मंत्र

Mon, 14 Sep 2026 06:11 AM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: श्वेता सिंह Updated Mon, 14 Sep 2026 06:11 AM IST
सार

हरतालिका तीज का व्रत 14 सितंबर 2026 को रखा जा रहा है। जानें पूजा का शुभ मुहूर्त, ब्रह्म मुहूर्त, अभिजीत मुहूर्त, व्रत पारण का समय और भगवान शिव-माता पार्वती की पूजा विधि।

विज्ञापन
Hartalika Teej 2026 Date Puja Muhurat Vrat Paran Time Puja Vidh and Important Mantras in hindi
hartalika teej 2026 - फोटो : amar ujala

हरतालिका तीज का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए विशेष महत्व रखता है। मान्यता है कि इस दिन निर्जला व्रत रखकर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करने से दांपत्य जीवन में सुख-समृद्धि और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। कई जगहों पर कुंवारी कन्याएं भी मनचाहा जीवनसाथी पाने की कामना से यह व्रत रखती हैं। आइए जानते हैं हरतालिका तीज 2026 की तिथि, शुभ मुहूर्त, पारण समय और पूजा विधि।

Hartalika Teej 2026 Date Puja Muhurat Vrat Paran Time Puja Vidh and Important Mantras in hindi
Hartalika Teej 2026 - फोटो : अमर उजाला AI

हरतालिका तीज 2026 कब है?
हरतालिका तीज का व्रत आज यानी 14 सितंबर 2026 को रखा जा रहा है। इस दिन सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र, तरक्की और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना से निर्जला व्रत रखती हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, माता पार्वती ने भगवान शिव को पति रूप में पाने के लिए कठिन तपस्या की थी। इसी कारण हरतालिका तीज का व्रत पति की मंगलकामना और मनचाहा जीवनसाथी पाने की इच्छा से जुड़ा माना जाता है।

Hartalika Teej 2026 Date Puja Muhurat Vrat Paran Time Puja Vidh and Important Mantras in hindi
हरतालिका तीज 2026 - फोटो : amar ujala

हरतालिका तीज 2026 पूजा का शुभ मुहूर्त

हरतालिका तीज पर पूजा के लिए सुबह का समय विशेष शुभ माना गया है।ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 4:32 बजे से 5:19 बजे तक
पूजन का शुभ मुहूर्त: सुबह 6:05 बजे से 7:06 बजे तक
अभिजीत मुहूर्त: सुबह 11:52 बजे से दोपहर 12:41 बजे तक
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Hartalika Teej 2026 Date Puja Muhurat Vrat Paran Time Puja Vidh and Important Mantras in hindi
हरतालिका तीज 2026 - फोटो : Instagram

हरतालिका तीज 2026 दिन-रात के चौघड़िया मुहूर्त
अमृत: सुबह 6:05 से 7:38 बजे तक
काल: सुबह 7:38 से 9:11 बजे तक
शुभ: सुबह 9:11 से 10:43 बजे तक
रोग: सुबह 10:43 से दोपहर 12:16 बजे तक
उद्वेग: दोपहर 12:16 से 1:49 बजे तक
चर: दोपहर 1:49 से 3:22 बजे तक
लाभ: दोपहर 3:22 से 4:55 बजे तक
अमृत: शाम 4:55 से 6:28 बजे तक

रात का चौघड़िया
चर: शाम 6:28 से 7:55 बजे तक
रोग: शाम 7:55 से रात 9:22 बजे तक
काल: रात 9:22 से 10:49 बजे तक
लाभ: रात 10:49 से 12:16 बजे तक
उद्वेग: रात 12:16 से 1:43 बजे तक
शुभ: रात 1:43 से 3:11 बजे तक
अमृत: रात 3:11 से 4:38 बजे तक
चर: सुबह 4:38 से 6:05 बजे तक

विज्ञापन
Hartalika Teej 2026 Date Puja Muhurat Vrat Paran Time Puja Vidh and Important Mantras in hindi
हरतालिका तीज 2026 - फोटो : amar ujala

हरतालिका तीज पर कैसे करें पूजा?

  • हरतालिका तीज के दिन सुबह सूर्योदय से पहले स्नान करके स्वच्छ वस्त्र धारण करें।
  • इसके बाद पूजा स्थल को साफ करके भगवान शिव और माता पार्वती की प्रतिमा स्थापित करें।\
  • सबसे पहले व्रत का संकल्प लें।
  • इसके लिए यह मंत्र बोल सकते हैं: 
    'मम उमामहेश्वरसायुज्यसिद्धये हरितालिकाव्रतमहं करिष्ये।'
  • इसके बाद पूजा स्थल पर कलश स्थापित करें।
  • लकड़ी की चौकी पर लाल या पीले रंग का साफ वस्त्र बिछाकर भगवान शिव और माता पार्वती की प्रतिमा रखें।
  • पंचामृत से अभिषेक करें और भगवान शिव को वस्त्र अर्पित करें।
  • माता पार्वती को सुहाग की सामग्री और श्रृंगार का सामान अर्पित करें।
  • इसके बाद धूप, दीप, पुष्प, नैवेद्य आदि से भगवान शिव और माता पार्वती का पूजन करें।
  • शाम के समय भी विधि-विधान से पूजा और आरती करें तथा हरतालिका तीज की व्रत कथा का पाठ करें।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed