{"_id":"5c88a79cbdec22144c191f6d","slug":"holi-2019-barsana-lathmar-holi-celebration-in-2019","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Holi 2019: बरसाना की लट्ठमार होली का अंदाज, जानिए कैसे और क्यों खेली जाती है ऐसी होली","category":{"title":"Festivals","title_hn":"त्योहार","slug":"festivals"}}
Holi 2019: बरसाना की लट्ठमार होली का अंदाज, जानिए कैसे और क्यों खेली जाती है ऐसी होली
धर्म डेस्क, अमर उजाला
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Wed, 13 Mar 2019 12:18 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Link Copied
इस बार देश भर में होली 21 मार्च 2019 को मनाई जाएगी लेकिन होली का उत्सव भगवान कृष्ण और राधा की नगरी मथुरा, वृंदावन, ब्रज और बरसाने में कई दिन पहले से ही मनाई जाती है। जिसमें बरसाने की लट्ठमार होली का अंदाज ही बहुत निराला होता है। यहां पर लोग रंगों के अलावा लट्टमार होली खेलते हैं। बरसाने की लट्ठमार होली को देखने के लिए देश-विदेश से कई लोग आते हैं। आइए जानते हैं बरसाने की लट्ठमार होली की परंपरा और महत्व...
Trending Videos
2 of 5
बरसाने का लट्ठमार होली न सिर्फ देश में मशहूर है बल्कि पूरी दुनिया में भी काफी प्रसिद्ध है। फाल्गुन मास की शुक्ल पक्ष की नवमी को बरसाने में लट्ठमार होली मनाई जाती है। नवमी के दिन यहां का नजारा देखने लायक होता है। यहां लोग रंगों, फूलों के अलावा डंडों से होली खेलने की परंपरा निभाते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
बरसाना में राधा जी का जन्म हुआ था। फाल्गुन मास की शुक्ल पक्ष की नवमी को नंदगांव के लोग होली खेलने के लिए बरसाना गांव जाते हैं। जहां पर लड़कियों और महिलाओं के संग लट्ठमार होली खेली जाती है। इसके बाद फाल्गुन शुक्ल की दशमी तिथि पर रंगों की होली खेली होती है।
4 of 5
लट्ठमार होली खेलने की परंपरा भगवान कृष्ण के समय से चली आ रही है। ऐसी मान्यता है कि भगवान कृष्ण अपने दोस्तों संग नंदगांव से बरसाना जाते हैं। बरसाना पहुंचकर वे राधा और उनकी सखियों संग होली खेलते हैं। इस दौरान कृष्णजी राधा संग ठिठोली करते है जिसके बाद वहां की सारी गोपियां उन पर डंडे बरसाती है।
विज्ञापन
5 of 5
गोपियों के डंडे की मार से बचने के लिए नंदगांव के ग्वाले लाठी और ढ़ालों का सहारा लेते हैं। यही परंपरा धीरे-धीरे चली आ रही है जिसका आजतक पालन किया जा रहा है। पुरुषों को हुरियारे और महिलाओं को हुरियारन कहा जाता है। इसके बाद सभी मिलकर रंगों से होली का उत्सव मनाते है।
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।