{"_id":"5c862905bdec2214161d4b0d","slug":"chaitra-navratri-2019-starting-date-after-holi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"चैत्र नवरात्रि 2019: इस बार होली के तत्काल बाद शुरु होगा मां का पवित्र त्योहार","category":{"title":"Festivals","title_hn":"त्योहार","slug":"festivals"}}
चैत्र नवरात्रि 2019: इस बार होली के तत्काल बाद शुरु होगा मां का पवित्र त्योहार
कौशल सिखौला, अमर उजाला, हरिद्वार
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Tue, 12 Mar 2019 08:26 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Link Copied
शीतला और भगवती दुर्गा के दिन अब होली के बाद प्रारंभ हो जाएंगे। शीतला माता की पूजा चैत्र कृष्ण पक्ष में देश भर में की जाएगी। छह अप्रैल से चैत्र नवरात्र प्रारंभ होंगे। इस बार रंगों का त्यौहार होली के बाद रंग पंचमी तक भी चलता रहेगा। देश के अनेक भागों में होली का समापन फाग के दिन नहीं, अपितु रंग पंचमी पर होता आया है।
Trending Videos
2 of 5
होली
- फोटो : अमर उजाला
फागुन मास में वासंती उन्माद बसंत पंचमी से ही शुरु हो जाता है। उसी दिन होली पर जलाने वाले ध्वजों की स्थापना देश के तमाम नगरों और गांवों में की जाती है। बसंत का उल्लास चैत्र नवरात्र तक चलता रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
फागुन के कृष्ण और शुक्ल पदों में अनेक आराधना पर्व पड़ते हैं। आरंभ में महाशिवरात्रि तक शिव और शक्ति की आराधना एक साथ ही जाती है। होली तक फागुनी उन्माद देश पर छाया रहता है। इन्हीं दिनों में पतझड़ शुरु होता है और पतझड़ बीतने पर पुरवा हवाएं बसंत ले आती हैं।
4 of 5
basantotsav 2019
कुंभ संक्रांति से दो महीने चलने वाली बसंत ऋतु भी प्रारंभ हो चुकी है। इस मौसम में कड़ाके की ठंड लाने वाला 40 दिनों का चिल्ला समाप्त हो जाता है। साथ ही बसंती हवाएं मौसम को बदल देती हैं। तीन दिन बाद 14 मार्च को सूर्य के मीन राशि में आते ही मौसम एक बार तेजी से बदलना शुरु हो जाएगा। लोगों के गर्म वस्त्र उतर जाएंगे और फागुनी हवाएं तेज गति से चलने लगेंगी।
विज्ञापन
5 of 5
नवरात्र
- फोटो : SELF
होली के तत्काल बाद देश के तमाम भागों में भगवती के शीतला रूप की पूजा प्रारंभ होगी। इस पूजा में डाकिनी, शाकिनी और पिशाचिनी की पूजा का भी शास्त्रीय विधान भारतीय धर्म शास्त्रों में बताया गया है। देश के तमाम शीतला मंदिरों में मेले लगेंगे। वर्तमान संवत्सर पांच अप्रैल को अमावस्या के पितृ तर्पण के साथ समाप्त हो जाएगा। छह अप्रैल से चैत्र नवरात्र प्रारंभ होंगे। दुर्गाष्टमी से अगले दिन भगवान राम का जन्मोत्सव रामनवमी के रूप में मनाया जाएगा।
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।