{"_id":"5c7fb047bdec22141d19d236","slug":"holashtak-2019-these-doings-unlucky-in-eight-days","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"14 मार्च से लग रहे होलाष्टक, इन 8 दिनों में भूलकर भी न करें ये काम, अशुभ होता है","category":{"title":"Festivals","title_hn":"त्योहार","slug":"festivals"}}
14 मार्च से लग रहे होलाष्टक, इन 8 दिनों में भूलकर भी न करें ये काम, अशुभ होता है
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
Published by: अलका त्यागी
Updated Thu, 07 Mar 2019 04:41 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
होलिका दहन
- फोटो : demo pic
Link Copied
आगामी 14 मार्च से होलाष्टक लग रहे हैं। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार इन 8 दिनों में ग्रह अपना स्थान बदलते हैं। ग्रहों के इन बदलाव की वजह से होलाष्टक के दौरान किसी भी शुभ कार्य को शुरू नहीं किया जाता है। वर्तमान संवत्सर के विवाह अब केवल एक सप्ताह होंगे।
Trending Videos
2 of 6
Marriage
- फोटो : Social Media
होलाष्टक लगते ही विवाहों का यह वार्षिक कलेंडर समाप्त हो जाएगा। अब नया संवत लगने के बाद विवाहों का सीजन फिर शुरू होगा। इस बार जुलाई तक विवाह होते रहेंगे। बाद में देवशयन हो जाने के कारण विवाह चार महीनों के लिए बंद हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
couple end marriage
- फोटो : Social Media
विवाहों का यह सीजन विगत नवंबर में देवोत्थान एकादशी के लिए शुरू हुआ था। तब से पौष मास को छोड़कर लगातार विवाह हो रहे हैं। उत्तरायण लगने के बाद यज्ञोपवीत आदि मांगलिक कार्य भी प्रारंभ हो गए थे। विवाहों के इस सीजन में 25 शुद्ध और 36 सामान्य मुहूर्त आए।
4 of 6
holika dahan
- फोटो : amar ujala
अब इस महीने की 14 तारीख से होलाष्टक प्रारंभ हो रहे हैं। ये होलाष्टक 21 मार्च फाग तक चलेंगे। होलाष्टकों में किसी भी प्रकार का मांगलिक कार्य करना निषेध है। होलाष्टक समाप्त होने के बाद भी ज्योतिषीय दृष्टि से भद्रा की छाया बनी रहेगी। साथ ही चैत्र कृष्ण पक्ष भी प्रारंभ हो जाएगा। परिणामस्वरूप विवाहों के शुद्ध मुहूर्त पर विराम यथावत लगा रहेगा।
विज्ञापन
5 of 6
navratri puja
ज्योतिषाचार्य पंडित रवि शंकर जोशी के अनुसार वर्तमान संवत पांच अप्रैल को समाप्त हो रहा है। नया संवत चैत्र नवरात्र के साथ छह अप्रैल को प्रारंभ हो जाएगा। संवत के दौरान बगैर सुझाए विवाह भी किए जाते हैं। अलबत्ता नए वर्ष का विवाह कलेंडर संवत से शुरू होगा।
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।