सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Holi 2020: किस रंग से खेलें होली, जानिए वास्तु अनुसार कौनसा रंग जमेगा आप पर

अनीता जैन, वास्तुविद Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 10 Mar 2020 09:00 AM IST
विज्ञापन
holi 2020 according to vastu
Holi 2020

पावन होली के त्योहार को खुशहाली, सुख-समृद्धि, सौहार्द और भाईचारे के प्रतीक के रूप में देखा जाता है। पूरे देश में बड़ी धूम-धाम से होली का त्योहार मनाया जाता है। रंगों का यह पर्व फिजाओं में भी प्यार की मिठास घोल देता है। इंद्रधनुषी रंगों के साथ लोग दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ होली मनाते हैं। वास्तु शास्त्र में बताए गए उपायों से आप अपने अनुसार होली खेलने के लिए किसी भी खास रंग का चयन कर सकते हैं। होली खेलते समय यदि अपने अनुसार रंगों का उपयोग किया जाए तो इससे सफलता, सुख-समृद्धि आती है एवं सही रंगों का चुनाव करके भी आप अपने परिवार को स्वस्थ, खुशहाल और नकारात्मकता से दूर रख सकते है।

Trending Videos
holi 2020 according to vastu
red holi colour - फोटो : Social Media

शक्ति का प्रतीक लाल रंग-
लाल रंग ऊर्जा और शक्ति का प्रतीक है, इसलिए शक्ति पूजा में अनार,गुड़हल के पुष्प, लाल वस्त्र इत्यादि लाल रंग की वस्तुओं का उपयोग किया जाता है। ज्योतिषीय आधार पर लाल रंग को देखें तो इस रंग से भूमि, भवन,साहस,पराक्रम के स्वामी मंगल ग्रह भी प्रसन्न रहते है।आप लाल रंग का इस्तेमाल उस जगह पर कर सकते हैं जहां गर्माहट और ऊर्जा की ज़रूरत हो। वास्तु के अनुसार जो लोग डिप्रेशन से जूझ रहे हैं और जिन्हें गुस्सा आता हैं, उन्हें लाल रंग नहीं चुनना चाहिए क्योंकि ये उनके लिए तनावपूर्ण हो सकता है। लाल रंग से होली खेलने से माना जाता है कि स्वास्थ्य और यश में वृद्धि होती है। भूमि से जुड़े कार्य करने वालों को लाल रंग से होली खेलनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
holi 2020 according to vastu
पीले वस्त्र

विष्णु का प्रिय पीला-
पीला रंग अहिंसा,प्रेम,आनंद और ज्ञान का प्रतीक है,यह रंग व्यक्ति के स्नायु तंत्र को संतुलित व मस्तिष्क को सक्रिय रखता है।पीला रंग भगवान श्रीकृष्ण को पसंद है।श्री विष्णु और उनके अवतारों को पीताम्बर धारण करवाने का यह प्रमुख कारण है।यह रंग सौंदर्य और आध्यात्मिक तेज को तो निखरता ही है,साथ ही पीले वस्त्र धारण करने से देव गुरु वृहस्पति भी प्रसन्न होकर अपनी कृपा बरसाते हैं। सोना, चांदी का व्यापार करने वालों को पीले रंग से होली खेलना शुभ माना जाता है।

holi 2020 according to vastu
orange rose

आनंद का प्रतीक नारंगी-
नारंगी रंग ज्ञान,ऊर्जा,शक्ति,प्रेम और आनंद का प्रतीक है। यह रंग लाल और पीले से मिलकर प्रकट होता है। जीवन में इसके प्रयोग से मंगल और वृहस्पति दोनों ग्रहों की कृपा तो बनी ही रहती है,साथ ही सूर्यदेव की भी असीम कृपा बरसती है। होली खेलने में वे लोग इस रंग का इस्तेमाल कर सकते हैं जो ज़िंदगी से निराश हैं और जो डिप्रेशन का शिकार हैं।

विज्ञापन
holi 2020 according to vastu
भगवान कृष्ण - फोटो : Social media

पारदर्शी है नीला-
नीला रंग श्री विष्णु,श्री राम,श्री कृष्ण,श्री महादेव के शरीर का है।नीला रंग विष को पीकर गले में रोक लेने की क्षमता रखने वाले भगवान शिव के गुण और भाव को प्रदर्शित करता है।रंग साफ़-सुथरा निष्पापी,पारदर्शी,करुणामय,उच्च विचार होने का सूचक है। नीले रंग से होली खेलकर आप शनिदेव की कृपा प्राप्त कर सकते हैं ।वास्तु में यह रंगआसमान और पानी का प्रतिनिधित्व करता है एवं ये रंग जल्दी ठीक होने और दर्द को कम करने में मदद करता है।

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed