Holi 2025 Bhadra and Chandra grahan Impact: हर साल फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को होलिका दहन का पर्व मनाया जाता है, जिसके अगले दिन होली खेलने की परंपरा है। मान्यता है कि होली सभी के जीवन में प्रेम और खुशियां भरने का अवसर है, जिसे बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक भी माना गया है।
Holi 2025: इस बार होली पर भद्रा और चंद्र ग्रहण का साया, इन तीन राशि वालों की बढ़ सकती हैं समस्याएं
Holi 2025 Bhadra and Chandra grahan Impact: हर साल फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को होलिका दहन का पर्व मनाया जाता है, जिसके अगले दिन खेली खेलने की परंपरा है।
होली पर भद्रा और ग्रहण का समय
13 मार्च 2025 को होलिका दहन के दिन सुबह 10 बजकर 35 मिनट से लेकर रात 11 बजकर 26 मिनट तक भद्रा रहेगी। वहीं 14 मार्च 2025 को होली के दिन सुबह 9 बजकर 29 मिनट से चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है, जो दोपहर 3: 29 मिनट तक रहेगा। परंतु भारत में यह चंद्र ग्रहण नहीं नजर आएगा, इसलिए इसका सूतक काल भी मान्य नहीं है। ज्योतिषियों के मुताबिक ग्रहण के समय चंद्रमा कन्या राशि और उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में मौजूद होंगे। वहीं कन्या राशि में पहले से ही केतु रहेंगे, जिससे दो ग्रहों की युति होगी। माना जा रहा है कि इस युति से 'ग्रहण योग' बन रहा है, इसलिए कुछ राशि वालों की समस्याएं बढ़ सकती हैं।
मिथुन राशि
ज्योतिष गणना के अनुसार यह समय मिथुन राशि वालों के लिए चुनौतियों भरा रहने वाला है। आपको दांपत्य जीवन में कुछ समस्याएं झेलनी पड़ सकती हैं। इस दौरान आप वाहन का प्रयोग सावधानी से करें। निवेश के लिए अभी रुकना बेहतर रहेगा। किसी काम के पूरा न होने पर मानसिक समस्याएं भी हो सकती हैं। सेहत में दिक्कतें लगी रहेंगी। ग्रहण और भद्रा का प्रभाव आपके जीवन में कई बदलाव लेकर आ सकता है। इस समय आप पारिवारिक मामलों को घर में रहकर ही निपटाएंगे, तो आपके लिए अच्छा रहेगा।
वृश्चिक राशि
होली पर लगने वाले चंद्र ग्रहण और भद्रा के कारण आपको कार्यक्षेत्र में अधिक सावधानी बरतनी होगी। काम को लेकर किसी पर भी अधिक भरोसा न रखें। आपको किसी नए काम में भी सोच समझ कर हाथ बढ़ाना होगा। स्वास्थ्य में गिरावट आने की संभावना है। किसी प्रतियोगिता को लेकर यदि प्रयास कर रहे थे, तो अपने प्रयासों में तेजी लानी होगी। विवाह योग्य जातक शादी के लिए निर्णय सावधानी से लें।
मकर राशि
यह समय मकर राशि वालों के लिए थोड़ा कठिनाइयों भरा रहेगा। कोर्ट का मामला लंबा चल सकता है। स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। कोई पुराना विवाद परेशान करेगा। आपको शीघ्रगामी वाहनों के प्रयोग से सावधान रहना होगा। नौकरीपेशा जातकों पर काम का बोझ बढ़ सकता है। प्रेम संबंधी मामलों में उदासीनता रहेगी।
Holi 2025 Upay: ग्रह दोष से मुक्ति के लिए होली के दिन करें ये खास उपाय, जीवन में आएगी सकारात्मकता
Shani Gochar 2025: शनिदेव करेंगे अब गुरु की राशि में गोचर, जानें वृषभ राशि पर कैसा होगा असर ?
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

कमेंट
कमेंट X