सब्सक्राइब करें

Holika Dahan 2026: होलिका दहन के दिन क्यों लगाते हैं उबटन? जानें इसका धार्मिक महत्व

धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: Shweta Singh Updated Fri, 27 Feb 2026 10:55 PM IST
सार

Holika Dahan Par Ubtan Lagane Ka Mahatv: होलिका दहन 03 मार्च को मनाया जाएगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार होलिका दहन पर उबटन की परम्परा काफी लम्बे समय से चली आ रही है। आइये जानते हैं होलिका दहन पर क्यों लगाते हैं उबटन और क्यों डालते हैं उसे होलिका की अग्नि में। 

विज्ञापन
Holika Dahan 2026 Ubtan rituals reason behind applying ubtan on holika dahan in hindi
holika dahan 2026 - फोटो : अमरउजाला

Holika Dahan Rituals: द्रिक पंचांग के अनुसार इस बार होलिका दहन 3 मार्च को मनाया जाएगा। होलिका दहन के अवसर पर ऐसी कई परम्पराएं निभाई जाती है जिसका विशेष महत्व है। इसी परम्परा के अंतर्गत होलिका दहन के दिन उबटन भी लगाया जाता है। होलिका दहन पर उबटन सिर्फ खूबसूरती नहीं बढ़ता बल्कि इसका संबंध ग्रहों से भी है। पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार में होलिका दहन के दिन परिवार के सभी लोग उबटन लगाते हैं। इसके बाद शरीर से उतारे गए उबटन को होलिका की अग्नि में  डाल देते हैं। यह परंपरा कई वर्षों से चली आ रही है । आइए जानते है होलिका दहन के दौरान उबटन क्यों लगाया जाता है और इसे उतारकर आग में क्यों डाला जाता है। 


Astro Tips: होलाष्टक, होलिका दहन, धुलेंडी और रंगपंचमी पर क्यों वर्जित है चौराहों को लांघना? जानें वजह
Rangbhari Ekadashi 2026: रंगभरी एकादशी आज, चार शुभ योगों से बनेगा दुर्लभ संयोग

Trending Videos
Holika Dahan 2026 Ubtan rituals reason behind applying ubtan on holika dahan in hindi
होलिका दहन पर क्यों लगाते हैं उबटन? - फोटो : Adobe Stock

होलिका दहन पर क्यों लगाते हैं उबटन?
होलिका दहन से जुड़ी एक पौराणिक कथा है जिसके अनुसार श्री हरि विष्णु ने अपने भक्त प्रह्लाद की रक्षा की थी। जब होलिका प्रह्लाद को लेकर अग्नि में बैठी थी तब प्रह्लाद तो बच गए लेकिन वह स्वयं भस्म हो गईं। होलिका हिरण्य कश्यप की बहन थी जिसे आग में न जलने का वरदान प्राप्त था। लेकिन भगवान विष्णु ने अपने भक्त की रक्षा की और अधर्म पर चलने के कारण होलिका जल गई। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस उपाय को करने से शरीर की नकारात्मकता और अशुद्धियां दूर होती हैं। ऐसा माना जाता है कि इससे शारीरिक और मानसिक शुद्धि होती है। साथ ही, यह प्रक्रिया बीमारियों से राहत देने और ग्रहों से जुड़े दोषों को शांत करने में भी सहायक मानी जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Holika Dahan 2026 Ubtan rituals reason behind applying ubtan on holika dahan in hindi
उबटन का किस ग्रह से है सम्बन्ध - फोटो : Adobe Stock

उबटन का किस ग्रह से है सम्बन्ध 
होलिका दहन में उबटन उतारकर डालने से कई ग्रह दोष दूर होते हैं। हल्दी देवगुरु बृहस्पति का प्रतीक है। वहीं तेल शनि ग्रह से संबंधित हैं। पानी का सम्बन्ध चंद्रमा और शुक्र ग्रह दोनों से जुड़ा हुआ है। 



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed