सब्सक्राइब करें

July Purnima 2025: जुलाई में कब पड़ेगी पूर्णिमा? जानें क्यों है ये पूर्णिमा खास

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Thu, 03 Jul 2025 01:04 PM IST
सार

जुलाई में पड़ने वाली पूर्णिमा इसलिए खास है क्योंकि इस दिन गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया जाएगा। आइए जानते हैं वर्ष 2025 में जुलाई की पूर्णिमा यानी गुरु पूर्णिमा किस दिन पड़ेगी।
 

विज्ञापन
july purnima 2025 date and time guru purnima 2025 date
Narali Purnima diya - फोटो : adobe stock
loader
July Purnima 2025: जुलाई का महीना आरंभ होते ही हिंदू पंचांग के महत्वपूर्ण पर्वों का सिलसिला शुरू हो जाता है। जुलाई में पड़ने वाली पूर्णिमा इसलिए खास है क्योंकि इस दिन गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया जाएगा। गुरु पूर्णिमा का पर्व सनातन धर्म में अत्यंत पावन और पुण्यदायी माना गया है। इस दिन गुरु के प्रति आस्था, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने की परंपरा प्राचीन काल से चली आ रही है।

मान्यता है कि गुरु पूर्णिमा के दिन व्रत रखने और गुरु की पूजा-अर्चना करने से व्यक्ति को न केवल आध्यात्मिक लाभ मिलता है, बल्कि जीवन में ज्ञान, शांति और प्रगति भी प्राप्त होती है। आइए जानते हैं वर्ष 2025 में जुलाई की पूर्णिमा यानी गुरु पूर्णिमा किस दिन पड़ेगी।

Kawad Yatra 2025: क्या है कांवड़ यात्रा का इतिहास? जानें कैसे हुई शुरुआत और क्या है महत्व
Shivling Puja Niyam: घर में रखना चाहते हैं शिवलिंग, तो पहले जान लें ये जरूरी नियम
 
Trending Videos
july purnima 2025 date and time guru purnima 2025 date
Guru Purnima 2025 - फोटो : adobe stock
गुरु पूर्णिमा 2025 की तिथि 
पंचांग के अनुसार जुलाई महीने की पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 10 जुलाई की रात 1 बजकर 36 मिनट से हो रही है और इसका समापन 11 जुलाई की रात 2 बजकर 6 मिनट पर होगा। इसलिए इस बार 10 जुलाई 2025 को पूर्णिमा पड़ रही है और इसी दिन का गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया जाएगा।
 

Gita Shlok: गीता के ये पांच श्लोक दिलाते हैं मानसिक शांति और गुस्से से छुटकारा, सभी को पढ़ना चाहिए


 
विज्ञापन
विज्ञापन
july purnima 2025 date and time guru purnima 2025 date
Guru Purnima 2025 - फोटो : adobe stock
गुरु पूर्णिमा 2025 के शुभ मुहूर्त 
इस पावन दिन पर पूजा-पाठ और व्रत का विशेष महत्व है। यदि आप शुभ समय में पूजन करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्तों का पालन कर सकते हैं।
अभिजित मुहूर्त- दोपहर 11:59 बजे से 12:54 बजे तक
गोधूलि मुहूर्त- शाम 07:21 बजे से 07:41 बजे तक
अमृत काल- राज 12:55 बजे से, जुलाई 11 रात 02:35 बजे तक
विजय मुहूर्त- दिन में 02:45 बजे से 03:40 बजे तक
july purnima 2025 date and time guru purnima 2025 date
Guru Purnima 2025 - फोटो : adobe stock
गुरु पूर्णिमा का महत्व
गुरु पूर्णिमा केवल एक पर्व नहीं, बल्कि एक आध्यात्मिक भाव भी है। यह दिन हमें हमारे जीवन में गुरु के मार्गदर्शन और योगदान को स्मरण करने का अवसर देता है। यह वही दिन है जब आदियोगी भगवान शिव ने सप्तऋषियों को प्रथम बार ज्ञान प्रदान किया था और स्वयं वे प्रथम गुरु कहलाए।

Putrada Ekadashi 2025: सावन में कब है पुत्रदा एकादशी? जानें सही तिथि और पूजा विधि
Pradosh Vrat 2025: जुलाई के पहले प्रदोष पर ऐसे पाएं महादेव की कृपा, दूर होंगी परेशानियां
विज्ञापन
july purnima 2025 date and time guru purnima 2025 date
Guru Purnima 2025 - फोटो : adobe stock
महर्षि वेदव्यास का जन्म भी इसी दिन हुआ था, जिनके सम्मान में इस तिथि को व्यास पूर्णिमा भी कहा जाता है। यह पर्व अध्यात्म, श्रद्धा और गुरु भक्ति का प्रतीक है।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
 
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed