Fast List: हिंदू धर्म में वैवाहिक जीवन सुखमय और पति की लंबी उम्र के लिए कई उपवास रखे जाते हैं। इन व्रतों को आस्था, प्रेम, त्याग का प्रतीक कहा जाता है। हालांकि, विशेष रूप से सुहागिन महिलाओं के लिए हरियाली, कजरी, हरतालिका तीज और करवा चौथ जैसे व्रत अत्यंत महत्वपूर्ण होते हैं। इनमें से अधिक व्रतों का संबंध माता पार्वती और भगवान शिव की आराधना से जुड़ा हुआ है। कहते हैं कि, नियमपूर्वक इन व्रतों को करने से अखंड सौभाग्य, पति की दीर्घायु, वैवाहिक जीवन में सुख-शांति और परिवार में समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है। यही कारण है कि महिलाएं पूरे वर्ष इन पर्वों की इंतजार करती हैं। आइए जानते हैं कि, 2026 में यह त्योहार कब मनाए जाएंगे।
Fast List: हरियाली-कजरी तीज से करवा चौथ तक, जानें कब रखें जाएंगे ये पावन व्रत
Fast List: हरियाली, कजरी, हरतालिका तीज और करवा चौथ केवल व्रत नहीं, बल्कि दांपत्य प्रेम, विश्वास और आध्यात्मिक समर्पण के प्रतीक हैं। मान्यता है कि इन व्रतों को रखने से अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाली तीज 2026 कब है ?
हरियाली तीज सावन मास में मनाई जाती है। यह पर्व भगवान शिव और माता पार्वती के पुनर्मिलन की स्मृति में मनाया जाता है। इस दिन महिलाएं सुखी दांपत्य जीवन के लिए उपवास रखती हैं। यह उपवास मनोवांछित वर की प्राप्ति के लिए विशेष फलदायी माना जाता है।
हरियाली तीज 2026: 15 अगस्त, शनिवार
तृतीया तिथि प्रारंभ - 14 अगस्त 2026, शाम 06:46 बजे
तृतीया तिथि समाप्त - 15 अगस्त 2026, शाम 05:28 बजे
पूजा का शुभ मुहूर्त - सुबह 07:29 बजे से सुबह 09:08 बजे तक
कजरी तीज 2026
पंचांग के मुताबिक, भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि को कजरी तीज मनाई जाती है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं। इसके प्रभाव से पति की लंबी आयु , सुख-समृद्धि और परिवार के कल्याण का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
कजरी तीज 2026: 31 अगस्त 2026, सोमवार
तृतीया तिथि प्रारंभ - 30 अगस्त 2026, सुबह 09:36 बजे
तृतीया तिथि समाप्त - 31 अगस्त 2026, सुबह 08:50 बजे
हरतालिका तीज हिंदू धर्म मे विशेष माना जाता है, क्योंकि पार्वती जी ने शिव जी को पति रूप में पाने के लिए कठोर तप किया था। इसी तपस्या और अटूट समर्पण की स्मृति में यह व्रत रखा जाता है।
हरतालिका तीज 2026- 14 सितंबर 2026, सोमवार
तृतीया तिथि प्रारंभ - 13 सितंबर 2026, सुबह 07:08 बजे
तृतीया तिथि समाप्त - 14 सितंबर 2026, सुबह 07:06 बजे तक
Nirjala Ekadashi 2026: 25 या 26 जून कब रखा जाएगा निर्जला एकादशी व्रत ? दूर करें भ्रम और जानें शुभ मुहूर्त
करवा चौथ 2026
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
करवा चौथ का पर्व भारत सहित अन्य देशों में भी मनाया जाता है। इस दिन महिलाएं सूर्योदय से चंद्रोदय तक निर्जला व्रत रखती हैं। इसके बाद चंद्रमा के दर्शन कर व्रत का पारण करती हैं। यह व्रत पति-पत्नी के अटूट प्रेम, विश्वास और समर्पण का प्रतीक माना जाता है।
करवा चौथ 2026: 29 अक्तूबर 2026, गुरुवार
चतुर्थी तिथि आरंभ - 29 अक्तूबर 2026, सुबह 01:06 बजे
चतुर्थी तिथि समाप्त - 29 अक्तूबर 2026, रात 10:09 बजे तक
Budh Vakri 2026: 29 जून से पलटेगी इन 3 राशि वालों की किस्मत, व्यापार, नौकरी और निवेश में मिलेगी बड़ी सफलता
बुध ग्रह की ये युतियां बना भी सकती हैं और बिगाड़ भी सकती हैं आपकी पहचान, जानिए कैसे बदलता है जीवन