सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Karwa Chauth 2024: करवा चौथ पर नजर न आए चांद, तो ऐसे करें व्रत का पारण

धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Sat, 12 Oct 2024 05:09 PM IST
विज्ञापन
Karwa Chauth 2023 How To Break Karva Chauth Fast If Moon Is Not Visible paran vidhi
करवा चौथ पर न दिखे चांद तो करें ये उपाय - फोटो : Amar Ujala

Karwa Chauth 2024: करवा चौथ का पर्व सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना गया है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और सुखी दांपत्य जीवन के लिए निर्जला उपवास रखती हैं और शाम को चंद्रोदय होने के बाद पूजा करती हैं। पूजा संपन्न होने के बाद महिलाएं चंद्रमा को अर्घ्य देकर अपने व्रत का पारण करती हैं। इस दिन हर महिला को चांद को देखने का बेसब्री से इंतजार रहता है। रात को जैसे चांद का दीदार होता है, महिलाएं छलनी में अपने पति का चेहरा देखकर अपना व्रत खोलती हैं। कई बार ये इंतजार बहुत भारी भी पड़ जाता है, क्योंकि कभी-कभी समय पर चांद का दीदार नहीं हो पाता। दरअसल, इस व्रत को चांद के निकलने के बाद ही खोला जाता है। लेकिन कई बार बादल या बारिश के कारण चांद नजर नहीं आता है। ऐसे में व्रती महिलाएं परेशान हो जाती हैं। यदि आपके साथ भी कुछ ऐसा हो तो परेशान न हों, इसके लिए कुछ उपाय करके व्रत का पारण किया जा सकता है।


 

Trending Videos
Karwa Chauth 2023 How To Break Karva Chauth Fast If Moon Is Not Visible paran vidhi
करवा चौथ पर न दिखे चांद तो करें ये उपाय - फोटो : freepik

करवा चौथ पर नजर न आए चांद तो करें ये उपाय
अगर आपके शहर में मौसम खराब होने की वजह से आसमान बादल छाए हैं और आप चंद्रमा को नहीं देख पा रहे हैं, तो इसके लिए आप व्रत खोलने का सबसे अच्छा उपाय अपना सकते हैं। इसके लिए आप चंद्रमा जिस दिशा से उदित होता है, उस दिशा की तरफ मुंह करके उनका ध्यान कर व्रत खोल सकती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Karwa Chauth 2023 How To Break Karva Chauth Fast If Moon Is Not Visible paran vidhi
करवा चौथ पर न दिखे चांद तो करें ये उपाय - फोटो : freepik

अगर करवा चौथ वाले दिन आसमान में चांद नहीं दिख रहा तो महिलाएं शिव जी के मस्तक पर विराजमान चंद्रमा का भी दर्शन कर उनकी पूजा-अर्चना कर सकती हैं। इसके बाद भी वह अपना व्रत खोल सकती हैं। इसके साथ ही आप  मंदिर जाकर भी व्रत खोल सकती हैं।

Karwa Chauth 2023 How To Break Karva Chauth Fast If Moon Is Not Visible paran vidhi
करवा चौथ पर न दिखे चांद तो करें ये उपाय - फोटो : freepik
  • अगर आसमान में चांद न दिखे तो आप चावल का चंद्रमा बनाकर भी विधि-विधान से उनकी पूजा कर अपने व्रत का पारण कर सकती हैं। इसके लिए आपको चांद निकलने की दिशा की ओर मुंह करके पूजा की चौकी पर लाल रंग का कपड़ा बिछाना है। इसके बार इस पर चावल से चंद्रमा की आकृति बनाएं। इस दौरान आपको ओम चतुर्थ चंद्राय नमः: मंत्र का जाप करना है। हुए चंद्रमा का आह्वान करें और फिर पूजा कर व्रत का पारण करें।
विज्ञापन
Karwa Chauth 2023 How To Break Karva Chauth Fast If Moon Is Not Visible paran vidhi
करवा चौथ पर न दिखे चांद तो करें ये उपाय - फोटो : freepik

इसके अलावा एक अन्य उपाय में आपके रिश्तेदार या किसी जानने वाले के शहर में निकले चांद को वीडियो कॉल के जरिए देखें और फिर इसकी पूजा कर व्रत का पारण करें।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed