Karwa Chauth 2024: हिंदू धर्म में करवा चौथ का पर्व बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। यह सुहागिन महिलाओं द्वारा अपने पति की लंबी आयु और सुखी दाम्पत्य जीवन के लिए रखे जाने वाले सबसे महत्वपूर्ण व्रतों में से एक है। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति के अच्छे स्वास्थ्य, सुखी जीवन और लंबी आयु की कामना करते हुए निर्जला उपवास रखती हैं। यह व्रत शाम को चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद खोला जाता है।
Karwa Chauth 2024: कैसे करें करवा चौथ व्रत की शुरुआत? जानें सरगी खाने का समय और शुभ मुहूर्त
इस साल करवा चौथ का व्रत 20 अक्तूबर 2024 को रखा जाएगा। करवा चौथ का व्रत शुरू होने से पहले सरगी खाने की परंपरा है और यह परंपरा घर के बड़ों के आशीर्वाद से जुड़ी है। परंपरा के अनुसार, करवा चौथ व्रत में सूर्योदय से लगभग 2 घंटे पहले तक सरगी खा सकते हैं। 20 अक्तूबर को सूर्योदय सुबह 06.25 पर होगा। ऐसे में महिलाएं इससे पहले सरगी खा लें।
क्यों खाई जाती है सरगी?
करवा चौथ व्रत निराहार और निर्जला रखा जाता है। ऐसे में घर की बड़ी महिलाएं आशीर्वाद के तौर पर व्रती महिलाओं को व्रत शुरू करने से पहले सेहतमंद भोजन करवाती हैं, ताकि व्रत के दौरान उन्हें किसी तरह की कठिनाई का सामना न करना पड़े।
सरगी की रस्म में सास अपनी बहु को फल, मिठाइयां, मेवे, खीर और कम तली भुनी चीजें खिलाती है। इसे सास का बहु के लिए आशीर्वाद माना जाता है। जिन व्रतियों की सास नहीं हैं वह अपनी जेठानी या अपने से बड़ी महिलाओं से सरगी ले सकतीं हैं।
पूजा का शुभ मुहूर्त
करवा चौथ के दिन पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 5.46 बजे से लेकर 7.02 बजे तक रहेगा। करवा चौथ के दिन चंद्रोदय का समय शाम 7.54 बजे रहेगा। इसके बाद आप चंद्र दर्शन करके अपने व्रत का पारण कर सकती हैं।

कमेंट
कमेंट X