Navratri 2022 Puja Samagri List: नवरात्रि का नाम सुनते ही लोगों में भक्ति की लहर दौड़ जाती है। भक्त इन नौ दिनों को लेकर अति उत्साहित रहते हैं। आश्विन मास में शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से आरंभ होने वाली नवरात्रि को शारदीय नवरात्रि कहा जाता है। इस बार शारदीय नवरात्रि 26 सितंबर 2022, सोमवार से आरंभ हो रही हैं। नवरात्रि के पहले दिन घटस्थापना यानी कलश स्थापना की जाती है और घर के मंदिर में माता रानी को स्थापित किया जाता है। नवरात्रि में भक्त उपवास करते हैं। कुछ लोग नौ दिन का तो कुछ पहला और आखिरी दिन व्रत रखते हैं। माता का श्रृंगार, भोग, कन्या पूजन, हवन समेत नवरात्रि में कई सारे कार्य होते हैं। जिनके लिए कई सारी चीजों की भी जरूरत होती है। नवरात्रि आरंभ होने से पूर्व पूजा की सारी सामाग्री लाकर रख लें ताकि नवरात्रि के पहले दिन पूजन करते हुए कोई बाधा न आए। तो चलिए जानते हैं शारदीय नवरात्रि के दिन घटस्थापना मुहूर्त के लिए आवश्यक पूजा सामग्री।
Navratri 2022: शारदीय नवरात्रि पर करें कलश स्थापना, देखें पूजा सामग्री लिस्ट
घटस्थापना मुहूर्त
घटस्थापना सुबह का मुहूर्त - प्रातः 06.17 से प्रातः 07.55
कुल अवधि: 01 घण्टा 38 मिनट
घटस्थापना अभिजीत मुहूर्त - प्रातः 11:54 से दोपहर 12:42
कुल अवधि - 48 मिनट
Navratri 2022: शारदीय नवरात्रि पर घर पर कैसे करें पूजा? जानिए पूजा विधि, तिथि, मुहूर्त और पूजा सामग्री
कलश स्थापना के लिए सामग्रियां
कलश, मौली, आम के पत्ते का पल्लव (5 आम के पत्ते की डली), रोली, गंगाजल, सिक्का, गेहूं या अक्षत,
जवार बोने के लिए सामग्री
मिट्टी का बर्तन, शुद्ध मिट्टी, गेहूं या जौ, मिट्टी पर रखने के लिए एक साफ कपड़ा, साफ जल, और कलावा।
Shardiya Navratri 2022: जल्द ही आने वाली है शारदीय नवरात्रि, दिन के अनुसार लगाएं माता को भोग
अखंड ज्योति जलाने के लिए सामग्री
पीतल या मिट्टी का दीपक, घी, रूई बत्ती, रोली या सिंदूर, अक्षत