{"_id":"5d5264928ebc3e6d234f59be","slug":"rakshabandhan-2019-opens-once-a-year-364-days-closed","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"साल में सिर्फ एक बार खुलता है ये प्राचीन मंदिर, बहनों को रहता है खास इंतजार","category":{"title":"Festivals","title_hn":"त्योहार","slug":"festivals"}}
साल में सिर्फ एक बार खुलता है ये प्राचीन मंदिर, बहनों को रहता है खास इंतजार
धर्म डेस्क, अमर उजाला
Published by: कशिश मिश्रा
Updated Wed, 14 Aug 2019 03:16 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
राखी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सावन का महीना हिंदू धर्म में बहुत खास माना जाता है। इस महीने में अक्सर महिलाएं सोमवार को व्रत रख भोलेनाथ को प्रसन्न करने की कोशिश करती हैं। इसके अलावा इस महीने आने वाली एकादशी का भी खूब महत्व है। उत्तरी भारत के गांवों में इस महीने को लेकर खास झूले तक लगाए जाते हैं। यह महीना इतने त्योहारों के साथ एक और त्योहार लाता है जिसका इंतजार हर भाई-बहन को होता है।
2 of 5
रक्षाबंधन
हम बात कर रहे हैं रक्षा बंधन की। रक्षा बंधन भाई-बहन के प्यार का प्रतीक है इस दिन बहन अपने भाई को राखी बांध लंबी उम्र की कामना करती है। हालांकि कई जगहों पर इस दिन भगवान को भी राखी बांधने का रिवाज है।
3 of 5
रक्षाबंधन
भाई-बहन का यह त्योहार इतना खास है कि यह सिर्फ एक खास धर्म तक ही सीमित नहीं रहा है। हर कोई अब इस त्योहार को अपने तरीके से, अपनी श्रद्धा से मनाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
रक्षाबंधन के लिए नगर के सहादतपुरा में राखी खरीदतीं युवतियां।
- फोटो : mau
रक्षाबंधन का कितना महत्व है यह इसी बात से चलता है कि बद्रीनाथ में मौजूद एक खास विष्णु मंदिर के कपाट मात्र इसी दिन के लिए खोले जाते हैं। पूरे साल बंद रहने वाला यह मंदिर सिर्फ एक दिन के लिए ही भक्तों के लिए खुलता है। राखी की सुबह इस मंदिर का कपाट खुलता है और शाम को सूरज ढलने से पहले तक यहां पूजा अर्चना की जाती है, इसके बाद फिर से 364 दिन के लिए बंद हो जाता है।
विज्ञापन
5 of 5
रक्षाबंधन
इस साल रक्षाबंधन का त्योहार 15 अगस्त को है। इस दिन मंदिर का कपाट खुलेगा और फिर पूजा-अर्चना के बाद शाम को बंद हो जाएगा। लोग अभी से मंदिर में दर्शन करने का इंतजार कर रहे हैं खासतौर पर बहनें इस मंदिर में जाकर भगवान के दर्शन कर अपने भाइयों को राखी बांधती हैं। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इस मंदिर का निर्माण पांडवों के काल में हुआ था।
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।