{"_id":"6767b068a51d27280e073a96","slug":"saphala-ekadashi-2024-date-and-shubh-yog-know-lord-vishnu-bhog-name-list-2024-12-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Saphala Ekadashi 2024: साल की आखिरी एकादशी पर श्री हरि को लगाएं इन पांच चीजों का भोग, हर इच्छा होगी पूरी","category":{"title":"Festivals","title_hn":"त्योहार","slug":"festivals"}}
Saphala Ekadashi 2024: साल की आखिरी एकादशी पर श्री हरि को लगाएं इन पांच चीजों का भोग, हर इच्छा होगी पूरी
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा कुमारी
Updated Mon, 23 Dec 2024 06:13 AM IST
सार
Saphala Ekadashi 2024: हर साल सफला एकादशी का व्रत पौष माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि पर रखा जाता है, इस साल 26 दिसंबर 2024 को सफला एकादशी का व्रत रखा जा रहा है, इसे पौष कृष्ण एकादशी के नाम से भी जाना जाता है।
विज्ञापन
1 of 6
Saphala Ekadashi 2024
- फोटो : Adobe stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
Saphala Ekadashi 2024: हर साल सफला एकादशी का व्रत पौष माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि पर रखा जाता है, इस साल 26 दिसंबर 2024 को सफला एकादशी का व्रत रखा जा रहा है, इसे पौष कृष्ण एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। मान्यता है कि एकादशी पर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करने से साधक के भाग्य में वृद्धि होती है, इतना ही नहीं विवाह में आ रही बाधाएं भी समाप्त होती हैं।
हिंदू धर्म में सफला एकादशी को सफलता से जोड़ा जाता है, कहते हैं कि इस दिन उपवास रखने पर लंबे समय से अटके कार्य पूरे होने के योग बनते हैं। पंचांग के अनुसार सफलता एकादशी साल 2024 की अंतिम एकादशी है, इस तिथि पर सुकर्मा और धृति योग का संयोग बन रहा है, इस योग में श्री हरि विष्णु जी को कुछ खास चीजों का भोग लगाने से साधक को ऐश्वर्य की प्राप्ति होती हैं, और संसार में भी मान-सम्मान मिलता है, ऐसे में आइए भगवान विष्णु के प्रिय भोग के बारे में जानते हैं।
2 of 6
Saphala Ekadashi 2024
- फोटो : Adobe stock
केले का भोग
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान विष्णु को पीला रंग बेहद प्रिय है, ऐसे में सफला एकादशी के दिन उन्हें केले का भोग लगाएं। मान्यता है कि केले का भोग लगाने से वह प्रसन्न होते हैं और साधक की सभी समस्याएं दूर करते हैं।
3 of 6
Saphala Ekadashi 2024
- फोटो : Freepik
धनिया की पंजीरी
सफला एकादशी के दिन कई शुभ योग का निर्माण हो रहा है, ऐसे में उन्हें धनिया की पंजीरी का भोग लगाना कल्याणकारी हो सकता है। माना जाता है कि पंजीरी के भोग से भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी दोनों प्रसन्न होते हैं और वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याएं दूर करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
Saphala Ekadashi 2024
- फोटो : Adobe stock
पीले रंग की मिठाई
सफला एकादशी पर आप भगवान विष्णु को पीले रंग की मिठाई जैसे, बेसन के लड्डू, पेड़ा, बर्फी आदि का भोग लगा सकते हैं, यह बहुत शुभ होता है।
विज्ञापन
5 of 6
पंचामृत
- फोटो : Instagram
पंचामृत का भोग
धार्मिक ग्रंथों में पंचामृत को ईश्वर का दिव्य प्रसाद माना जाता है, भगवान विष्णु की पूजा में इसका उपयोग अवश्य करना चाहिए। मान्यता है कि पंचामृत ( दूध, दही, घी, शहद और शक्कर) का भोग लगाने से साधक के सुख में वृद्धि होती हैं।
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।