फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sankashti Chaturthi: सावन में आ रही है गजानन संकष्टी चतुर्थी, इस दिन की पूजा से खुल सकते हैं तरक्की के रास्ते

Sat, 01 Aug 2026 05:38 PM IST
दीक्षा पाठक धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 01 Aug 2026 05:38 PM IST
सार

*Sawan Sankashti Chaturthi: सावन महीने की संकष्टी चतुर्थी 2 अगस्त 2026 शनिवार को मनाई जाएगी। यह व्रत भगवान गणेश को समर्पित होता है। मान्यता है कि इस दिन विधि-विधान से गणपति बप्पा की पूजा और चंद्रमा को अर्घ्य देने से जीवन के संकट दूर होते हैं और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है।
 

विज्ञापन
Sawan Sankashti Chaturthi 2026 Date Puja Muhurat Rituals and Significance Know here
संकष्टी चतुर्थी - फोटो : AI

हिंदू धर्म में हर महीने कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर संकष्टी चतुर्थी का व्रत रखा जाता है। यह दिन विघ्नहर्ता भगवान गणेश की आराधना के लिए बेहद खास माना जाता है। सावन महीने में पड़ने वाली संकष्टी चतुर्थी को गजानन संकष्टी चतुर्थी कहा जाता है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन श्रद्धा और विधि-विधान से गणेश जी की पूजा करने पर जीवन की परेशानियां दूर होती हैं और घर में सुख, शांति व समृद्धि का आगमन होता है। इस वर्ष यह व्रत 2 अगस्त को रखा जाएगा।

Sawan Sankashti Chaturthi 2026 Date Puja Muhurat Rituals and Significance Know here
संकष्टी चतुर्थी - फोटो : Adobe stock

जीवन में आने वाली बाधाएं होती हैं दूर
द्रिक पंचांग के अनुसार, सावन कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि 1 अगस्त की रात 11:07 बजे शुरू होगी और 2 अगस्त को सुबह 11:15 बजे समाप्त होगी। हालांकि, उदया तिथि और चंद्रोदय को ध्यान में रखते हुए संकष्टी चतुर्थी का व्रत 2 अगस्त को ही किया जाएगा। मान्यता है कि इस दिन भगवान गणेश की पूजा करने से भक्तों को विशेष कृपा प्राप्त होती है और जीवन में आने वाली बाधाएं दूर होने लगती हैं।

Sawan Sankashti Chaturthi 2026 Date Puja Muhurat Rituals and Significance Know here
संकष्टी चतुर्थी - फोटो : PTI

नोट कर लें समय
अगर पूजा के शुभ समय की बात करें तो सुबह 7:24 बजे से दोपहर 12:27 बजे तक का समय शुभ माना गया है। वहीं, व्यापार या कारोबार में तरक्की की कामना रखने वाले लोग सुबह 9:05 बजे से 10:46 बजे के बीच पूजा कर सकते हैं। सुबह 10:46 बजे से दोपहर 12:27 बजे तक अमृत मुहूर्त रहेगा, जिसे पूजा के लिए सबसे उत्तम माना गया है। इसके अलावा ब्रह्म मुहूर्त और अभिजीत मुहूर्त में भी पूजा करना शुभ फलदायी माना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sawan Sankashti Chaturthi 2026 Date Puja Muhurat Rituals and Significance Know here
संकष्टी चतुर्थी - फोटो : freepik

ऐसे करें गणेश जी की पूजा
व्रत के दिन सुबह स्नान कर साफ वस्त्र पहनें और भगवान गणेश का ध्यान करते हुए व्रत का संकल्प लें। शाम के समय पूजा स्थान पर चौकी बिछाकर उस पर लाल वस्त्र रखें और गणेश जी की प्रतिमा या तस्वीर स्थापित करें। इसके बाद दीपक और धूप जलाएं। भगवान गणेश को रोली, चंदन और फूल अर्पित करें। मोदक या लड्डू का भोग लगाएं और पूजा में दुर्वा जरूर चढ़ाएं, क्योंकि यह गणेश जी को अत्यंत प्रिय मानी जाती है। पूजा के बाद संकष्टी चतुर्थी की कथा पढ़ें और आरती करें। रात में चंद्रमा निकलने पर जल, दूध, अक्षत और फूल मिलाकर अर्घ्य दें। इसके बाद प्रसाद ग्रहण करके व्रत का पारण करें।

विज्ञापन
Sawan Sankashti Chaturthi 2026 Date Puja Muhurat Rituals and Significance Know here
संकष्टी चतुर्थी - फोटो : freepik

सारे विघ्न होते हैं दूर
धार्मिक मान्यता है कि संकष्टी चतुर्थी का व्रत करने से भगवान गणेश भक्तों के सभी विघ्न दूर करते हैं। खासकर सावन महीने में इस व्रत का महत्व और भी बढ़ जाता है। नियमित रूप से यह व्रत करने वाले लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आते हैं, मानसिक तनाव कम होता है, नए कार्यों में सफलता मिलने की संभावना बढ़ती है और परिवार में सुख-शांति व समृद्धि बनी रहती है।

August Calendar 2026: तीज-रक्षाबंधन से लेकर सूर्य-चंद्र ग्रहण तक, जानें अगस्त के व्रत-त्योहारों का पूरा कैलेंडर

Sawan Shivratri 2026: कब है सावन शिवरात्रि? जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और भगवान शिव को प्रसन्न करने के उपाय

 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed