Astrological Remedies as Per Zodiac Sign: साल 2025 में सावन माह की शुरुआत 11 जुलाई से हो रही है। इस दौरान शिव भक्तों को चार सावन सोमवार मिलेंगे, जिनमें पहला सोमवार 14 जुलाई 2025 को पड़ रहा है। मान्यता है कि सावन सोमवार पर भोलेनाथ की उपासना करने से वह प्रसन्न होते हैं। यही नहीं पूजा के प्रभाव से साधक की सभी समस्याएं समाप्त और जीवन में सुख-समृद्धि वास करती हैं।
{"_id":"686b746c8f4db62d1a092b29","slug":"sawan-somwar-2025-upay-astrological-remedies-as-per-zodiac-sign-remove-all-obstacles-this-month-2025-07-07","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sawan Somwar 2025: पहले सावन सोमवार पर राशि अनुसार करें ये आसान उपाय, बनेंगे सभी बिगड़े काम","category":{"title":"Festivals","title_hn":"त्योहार","slug":"festivals"}}
Sawan Somwar 2025: पहले सावन सोमवार पर राशि अनुसार करें ये आसान उपाय, बनेंगे सभी बिगड़े काम
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मेघा कुमारी
Updated Mon, 07 Jul 2025 01:00 PM IST
सार
Sawan Somwar 2025: साल 2025 में सावन माह की शुरुआत 11 जुलाई से हो रही है। इस दौरान शिव भक्तों को चार सावन सोमवार मिलेंगे, जिनमें पहला सोमवार 14 जुलाई 2025 को पड़ रहा है।
विज्ञापन
Sawan Somwar 2025
- फोटो : अमर उजाला
Trending Videos
Sawan Somwar 2025
- फोटो : adobe
सावन के पहले सोमवार पर करें राशि अनुसार उपाय
- मेष राशि के लोग सावन के पहले सोमवार पर शिवलिंग पर गंगा जल, शहद और सुगंध से अभिषेक करें। इससे जीवन में सुख-समृद्धि का वास होता है।
- वृषभ राशि के लोगों को कच्चे दूध से महादेव का अभिषेक करना चाहिए। इससे तनाव में कमी और मानसिक शांति की प्राप्ति होती है।
- मिथुन राशि के लोग गंगाजल में दूर्वा डालकर भोलेनाथ का अभिषेक करें। इसके प्रभाव से प्रभु की विशेष कृपा प्राप्त होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Sawan Somwar 2025
- फोटो : adobe
- कर्क राशि के लोग सावन सोमवार के दिन सफेद वस्त्र का दान करें। इसके अलावा आप चांदी, दूध, मोती, चावल और चीनी का दान भी कर सकते हैं। इससे तनाव, कर्ज और रोग से मुक्ति मिलती हैं।
- सिंह राशि के लोग पानी में गुड़ मिलाकर भोलेनाथ का अभिषेक करें। इस दौरान महादेव को शमी का फूल और गेहूं चढ़ाएं। यह बेहद शुभ होता है और जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है।
Sawan 2025 Remedies: श्रावण माह में कौन-कौन से उपाय करने से भोले भंडारी होते हैं जल्द प्रसन्न
Sawan Somwar 2025
- फोटो : अमर उजाला
- तुला राशि के लोग शिवलिंग पर सफेद चंदन, गंगाजल, दही, शहद से अभिषेक करें। इस उपाय से लंबे समय से अटके काम पूरे होते हैं।
- वृश्चिक राशि वालों को सावन सोमवार के दिन महादेव को लाल गुलाब या कोई लाल फूल अर्पित करना चाहिए। इससे रुके हुए काम पूरे होते हैं।
Sawan 2025: 11 जुलाई से महादेव का प्रिय माह सावन शुरू, भूलकर भी न करें ये काम
विज्ञापन
Sawan Somwar 2025
- फोटो : freepik
- सावन के पहले सोमवार पर धनु राशि के लोग चने की दाल, केसर युक्त दूध का दान कर सकते हैं। यह उपाय कल्याणकारी हो सकता है।
- मकर राशि वालों को छाता दान करना चाहिए। इससे करियर में आ रही बाधा दूर होती है।

कमेंट
कमेंट X