सब्सक्राइब करें

Jyeshtha Month Daan: ज्येष्ठ मास की भीषण गर्मी में करें इन चीजों का दान, श्रीहरि बरसाएंगे सुख-समृद्धि की वर्षा

धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Mehra Updated Mon, 04 May 2026 01:29 PM IST
सार

Jyeshtha Month Daan: ज्येष्ठ का महीना  मई और जून के बीच आता है। यह समय भीषण गर्मी का होता है, इसलिए इस माह में किए गए दान का विशेष महत्व बताया गया है। इस दौरान जरूरतमंदों की मदद करने से न केवल पुण्य मिलता है, बल्कि जीवन में सुख-समृद्धि भी बढ़ती है।

विज्ञापन
Jyeshtha Month Daan Samagri Donate these things in jyeshtha maas for happiness and prosperity
Jyeshtha Month Daan - फोटो : AI

Jyeshtha Month Daan Samagri: हिंदू पंचांग के अनुसार ज्येष्ठ साल का तीसरा महीना होता है, जो आमतौर पर मई और जून के बीच आता है। यह समय भीषण गर्मी का होता है, इसलिए इस माह में किए गए दान का विशेष महत्व बताया गया है। मान्यता है कि इस दौरान जरूरतमंदों की मदद करने से न केवल पुण्य मिलता है, बल्कि जीवन में सुख-समृद्धि भी बढ़ती है। यही वजह है कि लोग इस महीने में घर के बाहर प्याऊ लगवाते हैं, ताकि राहगीरों को ठंडा पानी मिल सके। साथ ही पंखे, चप्पल और अन्य जरूरी चीजों का दान भी शुभ माना जाता है। आइए जानते हैं कि ज्येष्ठ माह में किन वस्तुओं का दान करना लाभकारी माना गया है।



Ganga Dussehra 2026: कब है गंगा दशहरा? जानें शुभ मुहूर्त और मां गंगा के अवतरण की कथा
Sankashti Chaturthi 2026: एकदंत संकष्टी चतुर्थी व्रत कल, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और नियम

Trending Videos
Jyeshtha Month Daan Samagri Donate these things in jyeshtha maas for happiness and prosperity
जल दान का महत्व - फोटो : Adobe stock

जल दान का महत्व
ज्येष्ठ की तपती गर्मी में पानी का दान सबसे श्रेष्ठ माना गया है। मान्यता है कि प्यासे को जल पिलाने से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है। कहा जाता है कि इस माह में किया गया जल दान बड़े यज्ञों के समान फल देता है। ऐसे में राह चलते लोगों के लिए प्याऊ की व्यवस्था करना, घर की छत पर पक्षियों के लिए पानी रखना और मिट्टी के घड़े दान करना अत्यंत शुभ माना जाता है। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, इससे कुंडली में चंद्र और शुक्र ग्रह मजबूत होते हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Jyeshtha Month Daan Samagri Donate these things in jyeshtha maas for happiness and prosperity
सत्तू, गुड़ और फलों का दान - फोटो : Adobe

सत्तू, गुड़ और फलों का दान
गर्मी से राहत देने वाली चीजों का दान इस महीने खास फलदायी माना जाता है। सत्तू, गुड़, आम, तरबूज, खरबूजा और नारियल पानी जैसी ठंडी तासीर वाली वस्तुएं दान करने से भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है। मान्यता है कि इससे घर में कभी अन्न और धन की कमी नहीं होती।
 

Jyeshtha Month Daan Samagri Donate these things in jyeshtha maas for happiness and prosperity
राहत देने वाली चीजों का दान - फोटो : adobe stock

राहत देने वाली चीजों का दान
ज्येष्ठ माह में जरूरतमंदों को ऐसी वस्तुएं देना, जो गर्मी से बचाव करें, बेहद पुण्यकारी माना गया है। जैसे छाता, जूते-चप्पल, हाथ के पंखे या सूती कपड़े दान करना। ये चीजें दूसरों को राहत देने के साथ-साथ दान करने वाले के जीवन में भी सकारात्मकता लाती हैं।

विज्ञापन
Jyeshtha Month Daan Samagri Donate these things in jyeshtha maas for happiness and prosperity
इन तिथियों पर करें विशेष दान - फोटो : adobe stock

इन तिथियों पर करें विशेष दान
इस महीने में खास तौर पर एकादशी और पूर्णिमा के दिन दान का विशेष महत्व होता है। मान्यता है कि इन तिथियों पर किया गया दान पितरों तक पहुंचता है और पितृ दोष को शांत करने में सहायक होता है।

Apara Ekadashi 2026: 12 या 13 मई कब है अपरा एकादशी ? जानिए महत्व और व्रत पारण समय


 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed