फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Astrology Tips: घर पर इन पौधों को लगाने और नियमित पूजा करने से दूर होती हैं आर्थिक परेशानियां

Fri, 17 Dec 2021 05:46 AM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Fri, 17 Dec 2021 05:46 AM IST
विज्ञापन
according to astrology and vastu these plants are very auspicious bring good luck and happiness
शमी का पौधा: शास्त्रों के अनुसार हर एक देवी-देवता और ग्रह का संबंध कुछ पौधे से अवश्य ही होता है। - फोटो : सोशल मीडिया

Astrology Tips: हिंदू धर्म में पूजा-उपासना का विशेष महत्व होता है। दिन विशेष पर देवी-देवताओं और ग्रहों की पूजा-पाठ का विधान है। हिंदू धर्म में एक तरफ जहां देवी-देवताओं की पूजा की जाती है वहीं पेड़-पौधों की भी पूजा की जाती है। शास्त्रों के अनुसार हर एक देवी-देवता और ग्रह का संबंध कुछ पौधे से अवश्य ही होता है। मान्यता है इन पौधों की पूजा करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है और मनुष्य के जीवन से ग्रह संबंधित दोष दूर भाग जाते हैं। वास्तु शास्त्र में कई पौधों को घर पर लगाने और उनकी नियमित पूजा करने के बारे में बताया गया है। घर पर पौधे होने से वास्तु संबंधी सभी तरह की परेशानियां दूर हो जाती है। आइए जानते हैं किन पौधे का हिंदू धर्म और वास्तुशास्त्र में महत्व...


 

जानिए आपके लिए साल 2022 कैसा रहेगा?

मेष राशिफल 2022 |  वृषभ राशिफल 2022 | मिथुन राशिफल 2022 | कर्क राशिफल 2022 | सिंह राशिफल 2022 |  कन्या राशिफल 2022 

तुला राशिफल 2022 | वृश्चिक राशिफल 2022 |  धनु राशिफल 2022 | मकर राशिफल 2022 | कुंभ राशिफल 2022 |  मीन राशिफल 2022

according to astrology and vastu these plants are very auspicious bring good luck and happiness
तुलसी का पौधा लगाने से सुख-समृद्धि आती है - फोटो : istock
1- तुलसी का पौधा
हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को बहुत ही पवित्र माना जाता है। हर एक घर में तुलसी का पौधा अवश्य ही होता है और नियमित रूप से सुबह और शाम के समय इनकी पूजा और आरती की जाती है। वास्तुशास्त्र के अनुसार जिन घरों में तुलसी का पौधा होता वहां पर वास्तु संबंधी किसी भी प्रकार का कोई दोष नहीं पाया जाता है। इसके अलावा तुलसी में कई औषधीय गुण मौजूद होते हैं जिसका सेहत के नजरिए से काफी महत्व होता है। तुलसी माता लक्ष्मी का स्वरूप होती हैं और जिन घरों में तुलसी वास्तु के अनुसार सही जगह रखी जाती है वहां पर सदैव माता का लक्ष्मी का वास होता है।
 
according to astrology and vastu these plants are very auspicious bring good luck and happiness
2- दौना का पौधा 
तुलसी की ही तरह दौना पौधा होता है और इसका भी धार्मिक और औषधीय महत्व होता है। जिस प्रकार से तुलसी के पौधे की पूजा की जाती है उसी प्रकार दौना के पौधे की होती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार इस पौधे को घर के दक्षिण-पश्चिम दिशा में लगाना शुभ होता है। प्रतिदिन जल अर्पित करने से व्यक्ति को कर्ज स छुटकारा मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
according to astrology and vastu these plants are very auspicious bring good luck and happiness
peepal
3- पीपल का पेड़ 
पौराणिक कथाओं के अनुसार पीपल के पेड़ में सभी देवी-देवताओं का वास माना जाता है। नियमित रूप से पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाने और उसके नीचे दीपक जलाने पर सभी तरह के दोष फौरन ही दूर हो जाते हैं। शनि संबंधी दोष को दूर करने और शनि के विशेष कृपा पाने के लिए हर मंगलवार और शनिवार के दिन पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाने पर व्यक्ति उन्नति प्राप्ति करता है।
विज्ञापन
according to astrology and vastu these plants are very auspicious bring good luck and happiness
शमी-वृक्ष पूजन का महत्व
4- शमी का पौधा
घर पर शमी का पौधा लगने और इसकी पत्तियों को शनिदेव और भोलेनाथ को चढ़ाने पर सभी तरह की परेशानियां दूर हो जाती है। धार्मिक नजरिए से शमी का पौधा बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है। जिन घरों में शमी का पौधा लगा हुआ होता है वहां पर हमेशा सुख, समृद्धि, धन और शांति बनी रहती है। अगर किसी की कुंडली में शनि संबंधी किसी प्रकार का दोष है तो शमी की पूजा और दीपक जलाने पर शनि दोष दूर हो जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार शमी के पौधे को दक्षिण और उत्तर पूर्व की दिशा में लगाना शुभ होता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed