फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Geeta Jayanti 2021: भगवान श्रीकृष्ण ने गीता के उपदेश में दिए थे अर्जुन को धर्म और कर्म का ज्ञान

Tue, 14 Dec 2021 07:34 AM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 14 Dec 2021 07:34 AM IST
विज्ञापन
geeta jayanti quotes 2021 geeta ke updesh gita jayanti hindi messages wishes sms quotes in hindi
geeta jayanti 2021: गीता के उपदेशों पर चलने से व्यक्ति को कठिन से कठिन परिस्थितियों में सही निर्णय लेने की क्षमता का विकास होता है। - फोटो : अमर उजाला

Geeta Jayanti 2021 Date Time and Significance And Geeta Ke Updesh: आज गीता जयंती है। हिंदू धर्म में इस दिन का विशेष महत्व होता है, गीता में समस्त जीवन का सार है। हिंदू पंचांग के अनुसार अगहन ( मार्गशीर्ष) माह के शुक्ल पक्ष की मोक्षदा एकादशी की तिथि पर गीता जयंती का त्योहार मनाया जाता है। मोक्षदा एकादशी तिथि पर भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को गीता का उपदेश दिया था। भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को धर्म और कर्म को समझाते हुए उपदेश दिया था। महाभारत के युद्ध में भगवान श्रीकृष्ण के द्वारा जो उपदेश दिया था उसे गीता कहा जाता है। गीता के उपदेश (Geeta Ke Updesh) में जीवन जीने, धर्म का अनुसरण करने और कर्म के महत्व को समझाया गया है। 



गीता जयंती (Geeta Jayanti 2021)  के दिन गीता के उपदेशों को पढ़ना, सुनना और बताए गए मार्ग पर चलना बहुत ही शुभ माना जाता है। गीता के कुल 18 अध्याय और 700 श्लोक हैं। गीता ही ऐसा ग्रंथ है जिसका प्रतिवर्ष जयंती मनाई जाती है। गीता को श्रीमदभगवत गीता और गीतोपनिषद के नाम से जाना जाता है। गीता के उपदेशों को आत्मसात और अनुसरण करने पर समस्त कठिनाईयों और शंकाओं का निवारण होता है। गीता (Geeta) के अध्ययन से जीवन में सफलता प्राप्ति की जा सकती है। गीता के उपदेशों पर चलने से व्यक्ति को कठिन से कठिन परिस्थितियों में सही निर्णय लेने की क्षमता का विकास होता है। गीता के  उपदेश में जीवन को जीने की कला, प्रबंधन और कर्म सब कुछ है। गीता जयंती के अवसर पर आइए जानते हैं गीता के कुछ उपदेश...

geeta jayanti quotes 2021 geeta ke updesh gita jayanti hindi messages wishes sms quotes in hindi
geeta jayanti 2021 - फोटो : अमर उजाला
जिनकी बुद्धि अनेक शाखाओं में विभाजित रहती है वो अपने लक्ष्य को कभी प्राप्त नहीं कर पाते।  (२.४१)
geeta jayanti quotes 2021 geeta ke updesh gita jayanti hindi messages wishes sms quotes in hindi
geeta jayanti 2021 - फोटो : अमर उजाला
भगवान समस्त आध्यात्मिक तथा भौतिकऔर उनसे ही प्रत्येक वस्तु उत्पन्न होती है।  (१०.८)
विज्ञापन
विज्ञापन
geeta jayanti quotes 2021 geeta ke updesh gita jayanti hindi messages wishes sms quotes in hindi
geeta jayanti 2021 - फोटो : अमर उजाला
इस संसार में सारे जीव भगवान के ही अंश हैं ।  (१५.७)
विज्ञापन
geeta jayanti quotes 2021 geeta ke updesh gita jayanti hindi messages wishes sms quotes in hindi
geeta jayanti 2021 - फोटो : अमर उजाला
काम, क्रोध तथा लोभ ये तीन नरक के द्वार हैं ।  (१६.२१)
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed