सब्सक्राइब करें

Bada Mangal 2026: इस बार ज्येष्ठ में 4 नहीं होंगे 8 बड़े मंगल, यहां नोट कर लें बुढ़वा मंगल की सभी तारीख

धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: Shweta Singh Updated Sat, 18 Apr 2026 12:35 PM IST
सार

ज्येष्ठ महीना इस बार खास माना जा रहा है।  यह महीना 2 मई से शुरू होकर 29 जून तक चलेगा। अधिकमास के कारण इसकी अवधि सामान्य से काफी अधिक रहने वाली है ऐसे में भक्तों को भक्ति और पूजा के लिए ज्यादा अवसर प्राप्त होंगे। 

विज्ञापन
Budhwa Mangal 2026 Dates 8 Bada Mangals to Fall in Jyeshtha After 19 Years
बड़ा मंगल 2026 - फोटो : amar ujala

Bada Mangal Dates: साल 2026 का ज्येष्ठ महीना इस बार खास माना जा रहा है। इस बार यह लंबी अवधि तक चलने वाला है और इसमें एक अनोखा धार्मिक संयोग भी बन रहा है।  यह महीना 2 मई से शुरू होकर 29 जून तक चलेगा। अधिकमास के कारण इसकी अवधि सामान्य से काफी अधिक रहने वाली है ऐसे में भक्तों को भक्ति और पूजा के लिए ज्यादा अवसर प्राप्त होंगे। इस विशेष संयोग के चलते इस बार पूरे आठ मंगलवार पड़ेंगे जिन्हें बड़ा मंगल या बुढ़वा मंगल के रूप में मनाया जाता है।  यह दुर्लभ स्थिति कई वर्षों बाद बन रही है, जिससे इसका महत्व और भी बढ़ गया है।  मान्यता है कि ज्येष्ठ महीने के मंगलवार भगवान हनुमान की उपासना के लिए बेहद शुभ माने जाते हैं। इस दौरान की गई पूजा-अर्चना का विशेष फल प्राप्त होता है। जो भक्त सच्ची श्रद्धा और विश्वास के साथ इस समय हनुमान जी की आराधना करते हैं । उनके जीवन की परेशानियां धीरे-धीरे कम होने लगती हैं । सुख-समृद्धि के मार्ग खुलते हैं। आइए जानते हैं कि इस बार बड़ा मंगल किन तारीखों को पड़ेंगे। 

Trending Videos
Budhwa Mangal 2026 Dates 8 Bada Mangals to Fall in Jyeshtha After 19 Years
बड़ा मंगल तारीख - फोटो : freepik.com

बड़ा मंगल तारीख 2026

  • पहला बड़ा मंगल - 5 मई 2026
  • दूसरा बड़ा मंगल - 12 मई 2026
  • तीसरा बड़ा मंगल - 19 मई 2026
  • चौथा बड़ा मंगल - 26 मई 2026
  • पांचवां बड़ा मंगल - 2 जून 2026
  • छठा बड़ा मंगल - 9 जून 2026
  • सातवां बड़ा मंगल - 16 जून 2026
  • आठवां बड़ा मंगल - 23 जून 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
Budhwa Mangal 2026 Dates 8 Bada Mangals to Fall in Jyeshtha After 19 Years
बड़ा मंगल का महत्व - फोटो : अमर उजाला

बड़ा मंगल का महत्व
ज्येष्ठ महीने के मंगलवार को बड़ा मंगल या बुढ़वा मंगल कहा जाता है। इसके पीछे कई धार्मिक मान्यताएं जुड़ी हुई हैं।  माना जाता है कि इसी समय हनुमान जी और भगवान श्री राम का मिलन हुआ था।  इसलिए यह पूरा महीना हनुमान जी को अत्यंत प्रिय माना जाता है। इस दौरान उनकी पूजा करने से विशेष कृपा प्राप्त होती है और भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होने की मान्यता है। एक अन्य कथा के अनुसार महाभारत काल में भीम को अपनी शक्ति पर काफी गर्व था तब हनुमान जी ने उनका अभिमान दूर करने के लिए एक वृद्ध वानर का रूप धारण किया था।  जब भीम उनकी पूंछ तक नहीं हटा पाए तब उन्हें अपनी सीमा का एहसास हुआ इसी कारण इस दिन को बुढ़वा मंगल के नाम से भी जाना जाने लगा।  इन मान्यताओं के चलते ज्येष्ठ महीने के मंगलवार का महत्व और भी बढ़ जाता है । इस दिन हनुमान जी की भक्ति करने से साहस, शक्ति और कष्टों से मुक्ति मिलने की मान्यता प्रचलित है। 

Budhwa Mangal 2026 Dates 8 Bada Mangals to Fall in Jyeshtha After 19 Years
बड़ा मंगल पर सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का पाठ करना लाभकारी माना जाता है। - फोटो : अमर उजाला

बड़ा मंगल पर क्या करें

  • इस दिन भगवान हनुमान की विधि पूर्वक पूजा करना बेहद शुभ माना जाता है।  
  • श्रद्धा और नियम के साथ आराधना करने से विशेष फल मिलता है। 
  • सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का पाठ करना लाभकारी माना जाता है।  
  • इससे मन को शांति मिलती है और नकारात्मकता दूर होती है। 
  • जरूरतमंद लोगों के लिए पानी की व्यवस्था करना और चने व शरबत का प्रसाद बांटना पुण्य देने वाला कार्य माना जाता है। 
  • हनुमान जी को सिंदूर और चमेली का तेल अर्पित करना शुभ माना जाता है,  इससे जीवन की बाधाएं कम होने की मान्यता है
  • इस दिन हनुमान मंदिर जाकर दर्शन करना और सच्चे मन से प्रार्थना करना विशेष फलदायी माना जाता है। 

 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed