Kedarnath-Badrinath Opening Date 2026: अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर उत्तराखंड में श्रद्धा और आस्था से जुड़ी चारधाम यात्रा 2026 का विधिवत शुभारंभ हो गया है। इस शुभ दिन पर सबसे पहले गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए, जिसके साथ ही चारधाम यात्रा का आध्यात्मिक सफर औपचारिक रूप से शुरू हो गया। कपाट खुलते ही मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और पूरा वातावरण जय माता दी और हर हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा। देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस पवित्र यात्रा में शामिल होने के लिए उत्तराखंड पहुंच रहे हैं। माना जाता है कि यह यात्रा केवल धार्मिक आस्था ही नहीं, बल्कि आत्मिक शांति और मोक्ष की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। गंगोत्री और यमुनोत्री के बाद आने वाले दिनों में केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम के कपाट भी खोले जाएंगे, जिसका श्रद्धालुओं को बेसब्री से इंतजार है।
Chardham Yatra 2026: चारधाम यात्रा शुरू, जानिए केदारनाथ और बद्रीनाथ के कपाट खुलने का समय
धर्म डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shweta Singh
Updated Sun, 19 Apr 2026 03:32 PM IST
सार
Chardham Yatra 2026: अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर उत्तराखंड में श्रद्धा और आस्था से जुड़ी चारधाम यात्रा 2026 का विधिवत शुभारंभ हो गया है। गंगोत्री और यमुनोत्री के बाद आने वाले दिनों में केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम के कपाट भी खोले जाएंगे, जिसका श्रद्धालुओं को बेसब्री से इंतजार है।
विज्ञापन
