{"_id":"69d60cc96c9fe7a3fe0a0fc7","slug":"can-we-keep-two-laddu-gopal-at-home-ghar-mein-do-laddu-gopal-rakhne-ke-niyam-disprj-2026-04-08","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Laadu Gopal Sewa Niyam: दो लड्डू गोपाल घर में रखें या नहीं? जानिए सही तरीका और नियम","category":{"title":"Religion","title_hn":"धर्म","slug":"religion"}}
Laadu Gopal Sewa Niyam: दो लड्डू गोपाल घर में रखें या नहीं? जानिए सही तरीका और नियम
धर्म डेस्क, अमर उजाला
Published by: Jyoti Mehra
Updated Wed, 08 Apr 2026 01:37 PM IST
सार
How To Keep Laddu Gopal At Home: घर में दो लड्डू गोपाल रखने को लेकर कई तरह की मान्यताएं हैं। कुछ लोग इसे सही मानते हैं, तो कुछ इसे उचित नहीं समझते। ऐसे में आइए जानते हैं कि घर में एक से अधिक लड्डू गोपाल रखना उचित है या नहीं।
विज्ञापन
1 of 5
क्या घर में दो लड्डू गोपाल रखना सही है?
- फोटो : Amar Ujala
Link Copied
Do Laddu Gopal Rakh Sakte Hain: कई घरों में लड्डू गोपाल की प्रतिमा को परिवार के सबसे छोटे सदस्य की तरह मान कर उनकी सेवा की जाती है। लड्डू गोपाल को घर में स्थापित करना एक बड़ी जिम्मेदारी माना जाता है, क्योंकि उनकी सेवा में लापरवाही करने से पूजा का पूर्ण फल नहीं मिलता। हालांकि घर में दो लड्डू गोपाल रखने को लेकर कई तरह की मान्यताएं और भ्रम भी सामने आते हैं। कुछ लोग इसे सही मानते हैं, तो कुछ इसे उचित नहीं समझते। ऐसे में आइए जानते हैं कि घर में एक से अधिक लड्डू गोपाल रखना उचित है या नहीं।
क्या घर में दो लड्डू गोपाल रखना सही है?
- फोटो : Amar Ujala
क्या घर में दो लड्डू गोपाल रखना सही है?
धार्मिक दृष्टि से घर में लड्डू गोपाल को स्थापित करना शुभ माना जाता है। यदि आप पूरी श्रद्धा और नियमों के साथ उनकी सेवा कर सकते हैं, तो एक से अधिक मूर्तियां रखना भी स्वीकार्य है। आप अपनी क्षमता और सुविधा के अनुसार एक या दो लड्डू गोपाल रख सकते हैं, लेकिन जरूरी है कि दोनों की सेवा समान भाव से की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
सेवा में समानता रखना जरूरी
- फोटो : Amar Ujala
सेवा में समानता रखना जरूरी
अगर घर में दो लड्डू गोपाल हैं, तो उनकी देखभाल में किसी प्रकार का भेदभाव नहीं होना चाहिए। दोनों के लिए अलग-अलग वस्त्र रखें और उन्हें अलग-अलग भोग अर्पित करें। इस तरह की सेवा से पूजा का महत्व बढ़ता है और घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।
4 of 5
मूर्ति के आकार का ध्यान रखें
- फोटो : adobe stock
मूर्ति के आकार का ध्यान रखें
यदि आप दो लड्डू गोपाल स्थापित कर रहे हैं, तो इस बात का ध्यान रखें कि उनकी मूर्तियों का आकार अलग-अलग हो। एक जैसे आकार की मूर्तियां रखने की बजाय दोनों में थोड़ा अंतर रखना शुभ माना जाता है।
विज्ञापन
5 of 5
भोग से जुड़े नियम
- फोटो : adobe stock
भोग से जुड़े नियम
लड्डू गोपाल को दिन में चार बार भोग लगाने की परंपरा है और भोग पूरी तरह सात्विक होना चाहिए। इसमें तुलसी दल जरूर शामिल करें। दही, मक्खन, दूध और मेवे जैसे पदार्थ उन्हें अर्पित करना विशेष रूप से शुभ माना जाता है। साथ ही भोग में समय-समय पर बदलाव करना भी अच्छा माना जाता है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।