{"_id":"5f965d1338eae650d25e633a","slug":"chanakya-neeti-tips-for-life-management-and-success-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"चाणक्य नीति: इन बातों को ध्यान में रखने से मिलेगी सफलता, बढ़ेगा मान-सम्मान","category":{"title":"Religion","title_hn":"धर्म","slug":"religion"}}
चाणक्य नीति: इन बातों को ध्यान में रखने से मिलेगी सफलता, बढ़ेगा मान-सम्मान
धर्म डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shashi Shashi
Updated Mon, 26 Oct 2020 11:07 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
आचार्य चाणक्य
- फोटो : Social media
Link Copied
आचार्य चाणक्य को बहुत सारे विषयों की गहरी समझ थी। उन्होंने तक्षशिला से अपनी शिक्षा ग्रहण की और वहीं पर शिक्षक भी रहे। उन्होंने अपने अनुभव और ज्ञान के आधार पर कई शास्त्रों की रचना की। अर्थशास्त्र की रचना करने के कारण ही चाणक्य कौटिल्य कहलाए। आचार्य चाणक्य द्वारा रचित नीतिशास्त्र में बताई गई अनमोल बातें मनुष्य को अपने जीवन में सही आचरण करने और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती हैं। आचार्य चाणक्य ने दैनिक जीवन से जुड़ी कई ऐसी बातें बताई हैं जिनका सार समझ कर अपने जीवन में पालन करने से व्यक्ति सुखी और संतुष्ट जीवन व्यतीत कर सकता है। जानते हैं नीति शास्त्र की अनमोल बातें...
Trending Videos
2 of 5
आचार्य चाणक्य
- फोटो : Social media
चाणक्य के अनुसार व्यक्ति को अपने जीवन में आगे बढ़ने के लिए दृढ़ निश्चय के साथ निरंतर प्रयास करते रहना चाहिए। जो लोग भाग्य के सहारे बैठते हैं, वे कभी आगे नहीं बढ़ सकते। जीवन में सफल होने के लिए मेहनत और निरंतर प्रयास करना आवश्यक है। जो लोग हर समस्या का सामना करते हुए प्रयास करते हैं, वे ही अपने जीवन में सफल होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
आचार्य चाणक्य
- फोटो : Social media
चाणक्य कहते हैं कि एक दुष्ट व्यक्ति भक्त की संगति पाकर सहृदय हो सकता है, परंतु एक भक्त कभी दुष्ट के साथ रहकर गलत आचरण नहीं कर सकता। कहने का तात्पर्य यह है कि सज्जन व्यक्ति अपने मन को नियंत्रित रखते हैं, इसलिए हमेशा सज्जन व्यक्तियों की संगति में रहना चाहिए और गलत संगत से दूरी बनाकर रखनी चाहिए। अच्छी संगति में रहकर ही व्यक्ति अपने जीवन में आगे बढ़ता है और समाज में मान-सम्मान पाता है।
4 of 5
आचार्य चाणक्य
- फोटो : Social media
चाणक्य के अनुसार हमेशा स्त्रियों का सम्मान करना चाहिए। चाणक्य के अनुसार जिसके घर में आनंददायक वातावरण रहता है। जो अपनी पत्नी से मधुर संबंध रखता है, वह सदैव प्रसन्न रहता है। शास्त्रों में भी कहा गया है कि जहां स्त्रियों का सम्मान होता है वहां पर हमेशा मां लक्ष्मी की कृपा रहती है और वह घर हमेशा धन-धान्य से परिपूर्ण रहता है।
विज्ञापन
5 of 5
आचार्य चाणक्य
- फोटो : Social media
चाणक्य कहते हैं कि जिस व्यक्ति को धन भोजन और विद्या अर्जित करने में कोई शर्म नहीं आती है, वह अपने जीवन में सदैव सुखी रहता है। इसलिए व्यक्ति को ये तीन चीजें अर्जित करने में कोई शर्म नहीं करनी चाहिए।
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X