Chandra Grahan 2020: 5 जून, शुक्रवार को उपच्छाया चंद्र ग्रहण लग रहा है। भारतीय समयानुसार चंद्र ग्रहण 5 जून की रात 11 बजकर 16 मिनट से शुरू होगा और 6 जून की रात 2 बजकर 32 मिनट तक रहेगा। धार्मिक दृष्टिकोण से ग्रहण लगना एक अशुभ घटना है। इसलिए ग्रहण के दौरान लगने वाले सूतक काल में सावधानियां बरती जाती हैं। चंद्र ग्रहण में सूतक काल ग्रहण लगने से 9 घंटे पहले लग जाता है और यह ग्रहण समाप्त होने के साथ ही खत्म होता है। ग्रहण समाप्त होने के बाद भी इसके प्रभावों को नष्ट करने के लिए कुछ कार्य अनिवार्य रूप से करने चाहिए। ये कार्य इस प्रकार हैं:-
Chandra Grahan 2020: उपच्छाया चंद्र ग्रहण आज, ग्रहण के बाद जरूर करें ये काम
ग्रहण समाप्त होने के बाद स्वयं की शुद्धि होनी आवश्यक है। ग्रहण के प्रभावों को नष्ट करने के लिए स्नान करना चाहिए। शुद्ध जल से स्नान करने के बाद स्वच्छ वस्त्र धारण करने चाहिए। ऐसा करने से आपके ऊपर ग्रहण का प्रभाव शून्य हो जाएगा। वहीं जब शुद्धि की प्रक्रिया पूरी कर लें तब जाकर कुछ अन्य कार्य करें।
ग्रहण लगने से उसकी नकारात्मक ऊर्जा भी घर में प्रवेश कर जाती है। ऐसे में घर का शुद्धिकरण भी ग्रहण के पश्चात् अवश्य करना चाहिए। पूरे घर में गंगा जल झिड़कें। घर में पोछा भी कर सकते हैं। ऐसा करने से ग्रहण की नकारात्मक ऊर्जा पूरी तरह से नष्ट हो जाएगी।
ग्रहण के बाद घर के मंदिर में गंगा जल छिड़क कर शुद्ध करें। देवी-देवताओं की प्रतिमाओं को भी गंगा जल से शुद्ध करें और इसके बाद ही पूजा करें। ऐसा करने से घर के मंदिर में व्याप्त ग्रहण की नकारात्मक छाया नष्ट हो जाएगी।
ग्रहण के पश्चात ही भोजन बनाकर ग्रहण करना चाहिए। यदि भोजन ग्रहण के दौरान बना हुआ है तो उसमें पहले तुलसी के पत्ते डालकर उसे शुद्ध करें। बच्चों-बुजुर्गों और रोगियों पर सूतक का प्रभाव मान्य नहीं होता है। इसलिए उन्हें समय पर भोजन खिला देना चाहिए।

कमेंट
कमेंट X