Chandra Grahan 2026 Ke Baad Kya Kare: साल का पहला चंद्र ग्रहण जारी है। दुनिया के कुछ हिस्सों में ब्लड मून का नजारा देखा जा रहा है। दोपहर 3:20 बजे शुरू हुआ यह ग्रहण शाम 6 बजकर 47 मिनट तक चलेगा। इस चंद्र ग्रहण का असर भारत में भी है, इसलिए इसका सूतक काल भी मान्य है। मान्यता है कि ग्रहण के समय वातावरण में नकारात्मक प्रभाव बढ़ जाते हैं। इसलिए धर्मग्रंथों और ज्योतिष शास्त्र में इससे बचाव के लिए कुछ नियम बताए गए हैं। ऐसे में ग्रहण समाप्त होने के बाद कुछ जरूरी कार्य करने की सलाह दी जाती है। आइए जानते हैं चंद्र ग्रहण समाप्त होने के बाद क्या करना चाहिए।
{"_id":"69a6d3607361e152310e004f","slug":"chandra-grahan-2026-ke-baad-kya-kare-what-to-do-after-lunar-eclipse-ends-2026-03-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Chandra Grahan 2026: ग्रहण खत्म होने के बाद क्या करना चाहिए? यहां पढ़ें कुछ जरूरी काम","category":{"title":"Religion","title_hn":"धर्म","slug":"religion"}}
Chandra Grahan 2026: ग्रहण खत्म होने के बाद क्या करना चाहिए? यहां पढ़ें कुछ जरूरी काम
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: Jyoti Mehra
Updated Tue, 03 Mar 2026 05:56 PM IST
सार
Chandra Grahan 2026: धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ग्रहण के समय वातावरण में नकारात्मक प्रभाव बढ़ जाते हैं। इसलिए शास्त्रों में इससे बचाव के लिए कुछ नियम बताए गए हैं। ऐसे में ग्रहण समाप्त होने के बाद कुछ जरूरी कार्य करने की सलाह दी जाती है।
विज्ञापन
चंद्र ग्रहण खत्म होने पर करें ये जरूरी काम
- फोटो : Amar Ujala
Trending Videos
चंद्र ग्रहण के बाद किए जाने वाले जरूरी कार्य
- फोटो : Freepik
चंद्र ग्रहण के बाद किए जाने वाले जरूरी कार्य
- परंपरा के अनुसार ग्रहण खत्म होते ही सबसे पहले स्नान करना चाहिए। स्नान के बाद ग्रहण के दौरान पहने गए वस्त्र बदल देना उचित माना गया है, क्योंकि उन्हें अशुद्ध समझा जाता है।
- यदि संभव हो तो ग्रहण के समय पहने गए कपड़े किसी जरूरतमंद को दान कर दें। अगर दान न कर सकें तो उन्हें अच्छी तरह धोकर ही दोबारा उपयोग में लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
पवित्र नदी या तालाब में स्नान
- फोटो : adobe stock
- ग्रहण के बाद पवित्र नदी, तालाब या समुद्र में स्नान करना अत्यंत शुभ माना गया है। यदि यह संभव न हो तो घर पर स्नान के जल में गंगाजल मिलाकर नहाना भी लाभकारी माना जाता है।
- यदि ग्रहण देर रात समाप्त हो, तब भी स्नान करना श्रेष्ठ माना गया है। किसी कारणवश स्नान न कर पाएं तो कम से कम स्वच्छ वस्त्र अवश्य धारण करें।
ग्रहण के बाद दान करना फलदायी
- फोटो : adobe stock
- ग्रहण के बाद दान करना विशेष फलदायी माना गया है। चंद्रमा से संबंधित वस्तुएं जैसे चावल, चीनी, सफेद कपड़े या चांदी आदि अपनी क्षमता अनुसार दान करना शुभ फल देने वाला माना जाता है।
- सूतक काल समाप्त होने के बाद पूजा स्थान की सफाई करें। आराध्य देव को शुद्ध जल या गंगाजल से स्नान कराकर विधिपूर्वक पूजा-अर्चना करें और पूरे घर में गंगाजल का छिड़काव करें।
विज्ञापन
तुलसी का महत्व
- फोटो : adobe stock
- रसोईघर की भी अच्छी तरह सफाई करना उचित माना गया है, ताकि नकारात्मकता दूर हो सके।
- ग्रहण के बाद ताजा भोजन बनाकर ही ग्रहण करें। यदि पहले से बने भोजन में तुलसी पत्र डाला गया हो तो उसे सेवन किया जा सकता है, अन्यथा उसे त्याग देना ही बेहतर माना गया है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।