फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Devshayani Ekadashi 2021: देवशयनी एकादशी पर इन कार्यों को करने से मोक्ष की होती है प्राप्ति

Sat, 10 Jul 2021 09:50 AM IST
संकल्प सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Sat, 10 Jul 2021 09:50 AM IST
विज्ञापन
Devshayani Ekadashi 2021 by doing these task on Devshayani Ekadashi salvation is attained
देवशयनी एकादशी - फोटो : अमर उजाला

आषाढ़ शुक्ल की एकादशी 20 जुलाई को पड़ रही है। इस दिन से भगवान विष्णु 4 महीने के लिए योग निद्रा में चले जाएंगे। मान्यता है कि इन 4 महीनों के दौरान जगत की देखरेख भगवान शिव करते हैं। इस दौरान किसी भी प्रकार का शुभ कार्य नहीं किया जाता। लोगों का मानना है कि भगवान इस दौरान निद्रा में होते हैं। ऐसे में शुभ कार्य करने के बाद उनका आशीर्वाद नहीं मिल पाता है। इस कारण विवाह, दीक्षा ग्रहण, ग्रहप्रवेश, यज्ञ, यज्ञोपवीत संस्कार जैसे शुभ कार्य इन 4 महीनों के बीच नहीं होते हैं। देवशयनी एकादशी के 4 महीनों के बाद कार्तिक शुक्ल एकादशी को भगवान अपनी निद्रा से जागते हैं। इस तिथि को देवउठनी एकादशी के नाम से जाना जाता है। ऐसे में अगर आप देवशयनी एकादशी पर इन कार्यों को करते हैं, तो आपको इसके कई शुभ फल मिलेंगे। मान्यता है कि इन कार्यों को करने से व्यक्ति को मोक्ष की प्राप्ति होती है।

Devshayani Ekadashi 2021 by doing these task on Devshayani Ekadashi salvation is attained
देवशयनी एकादशी - फोटो : ANI

इस दौरान विधिवत व्रत रखने से इंसान को काफी अच्छे फल प्राप्त होते हैं। उसका शारीरिक स्वास्थ्य काफी अच्छा हो जाता है। इस दिन प्रभु हरि की विधिवत ढंग से पूजा करनी चाहिए। मान्यता है कि देवशयनी एकादशी पर हरि कथा सुनने से जीवन से सभी संकट दूर हो जाते हैं।

Devshayani Ekadashi 2021 by doing these task on Devshayani Ekadashi salvation is attained
देवशयनी एकादशी - फोटो : Social media

इस एकादशी के दिन लहसुन, मांस, मदिरा, बासी भोजन, चावल आदि का सेवन बिल्कुल भी ना करें। इन सब चीजों का सेवन करना अपशगुन माना जाता है। आपको इस अवसर पर देवशयनी की पौराणिक कथा का श्रवण जरूर करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Devshayani Ekadashi 2021 by doing these task on Devshayani Ekadashi salvation is attained
देवशयनी एकादशी - फोटो : अमर उजाला

देवशयनी एकादशी का व्रत रखने से व्यक्ति को सिद्धि प्राप्त होती है। व्रत रखने से घर के भीतर होने वाले सभी उपद्रव, मतभेद और लड़ाई शांत हो जाते हैं। परिवार के भीतर शांति का वास होता है। घर के सदस्य सुखी जीवन व्यतीत करते हैं और जीवन में खुशियों का आगमन होता है।

विज्ञापन
Devshayani Ekadashi 2021 by doing these task on Devshayani Ekadashi salvation is attained
देवशयनी एकादशी - फोटो : Social media

मान्यता है कि देवशयनी एकादशी पर व्रत रखने से व्यक्ति को सीधे मोक्ष की प्राप्ति होती है। वह सीधे प्रभु के श्री चरणों में पहुंचता है। व्रत रखने से व्यक्ति की हर मनोकामना पूरी होती है। उसके सभी दोष खत्म हो जाते हैं। शारीरिक कष्ट मिट जाते हैं। स्वास्थ्य काफी बढ़िया हो जाता है।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed