सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Dhumavati Jayanti 2022: कब है धूमावती जयंती? जानें तिथि और पूजा मुहूर्त

धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Sat, 04 Jun 2022 12:29 AM IST
विज्ञापन
Dhumavati Jayanti 2022 Date Know Tithi Puja Muhurat and Significance in Hindi
कब है धूमावती जयंती? जानें तिथि और पूजा मुहूर्त - फोटो : iStock

Dhumavati Jayanti 2022: हिंदू कैलेंडर के अनुसार, प्रत्येक वर्ष ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को धूमावती जयंती मनाई जाती है। अलक्ष्मी नाम से जाने जानी वाली मां धूमावती की जयंती का ये पर्व इस साल 08 जून 2022, दिन बुधवार को मनाया जाएगा। मां धूमावती भगवान शिव द्वारा प्रकट की गई 10 महाविद्याओं में से एक हैं। ये सातवीं महाविद्या हैं। माता धूमावती दरिद्रता को दूर करती हैं। संतापों को मिटाती हैं और क्रोध को शांत करती हैं। धार्मिक मान्यता है कि वह अकेली हैं, उनके समान कोई दूसरी शक्ति नहीं है। कष्टों से बचने के लिए देवी धूमावती की पूजा-आराधना की जाती है। श्रद्धापूर्वक माता धूमावती की पूजा करने से प्राणियों के समस्त कष्ट दूर हो जाते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं धूमावती जयंती की तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व के बारे में....

Trending Videos
Dhumavati Jayanti 2022 Date Know Tithi Puja Muhurat and Significance in Hindi
कब है धूमावती जयंती? जानें तिथि और पूजा मुहूर्त - फोटो : iStock

धूमावती जयंती 2022 तिथि
हिंदू पंचांग के अनुसार, इस माह शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि की शुरूआत 07 जून दिन मंगलवार को सुबह 07 बजकर 54 मिनट से होकर 08 जून बुधवार को सुबह 08 बजकर 30 मिनट तक मान्य रहेगी। ऐसे में उदयातिथि के आधार पर इस साल 08 जून को धूमावती जयंती मनाई जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Dhumavati Jayanti 2022 Date Know Tithi Puja Muhurat and Significance in Hindi
कब है धूमावती जयंती? जानें तिथि और पूजा मुहूर्त - फोटो : istock

धूमावती जयंती 2022 पूजा मुहूर्त
08 जून को प्रात: काल से ही सिद्धि योग लग रहा है। ये योग अगले दिन 09 जून को प्रात: 03 बजकर 27 मिनट तक रहेगा। इसके अलावा धूमावती जयंती के दिन प्रात: काल से सिद्धि और रवि योग रहेंगे। ऐसे में आप चाहें तो सुबह में धूमावती जयंती की पूजा कर सकते हैं। 

Dhumavati Jayanti 2022 Date Know Tithi Puja Muhurat and Significance in Hindi
कब है धूमावती जयंती? जानें तिथि और पूजा मुहूर्त - फोटो : iStock

पूजा विधि 
धूमावती जयंती के दिन सुबह उठ कर स्नान आदि करके विधि-विधान से माता की पूजा करें। मां की पूजा के लिए सफेद रंग के फूल, आक के फूल, सफेद वस्त्र, केसर, अक्षत, घी, सफेद तिल, धतूरा, आक, जौ, सुपारी दूर्वा, गंगाजल, शहद, कपूर, चन्दन, नारियल पंचमेवा आदि का प्रयोग करना चाहिए। साथ ही पूजा के दौरान नीचे दिए मंत्र का जाप जरूर करें। 

ॐ धूं धूं धूमावत्यै फट्॥
धूं धूं धूमावती ठः ठः ॥

विज्ञापन
Dhumavati Jayanti 2022 Date Know Tithi Puja Muhurat and Significance in Hindi
कब है धूमावती जयंती? जानें तिथि और पूजा मुहूर्त - फोटो : iStock

मां धूमावती जन्म कथा
पौराणिक कथा के अनुसार, एक बार भगवान शिव-पार्वती कैलाश पर विचरण करते हुए विश्राम हेतु कुछ समय के लिए एक स्थान पर बैठ गए। कुछ देर बाद पार्वती को भूख सताने लगी, उन्होंने शिव से क्षुधापूर्ति की याचना की। काफी देर हों गई लेकिन भोजन की व्यवस्था नहीं हो पाई और मां 'पार्वती' से भूख बर्दास्त नहीं हुई और स्वयं भगवती ने शिव को ही निगल लिया, जिससे उनके शरीर से धुआं निकलने लगा और शिव जी अपनी माया से बाहर आ गए। 
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed