फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Garuda Purana: व्यक्ति के ये कर्म निर्धारित करते हैं उसके स्वर्ग और नर्क जाने का रास्ता

Sun, 18 Jul 2021 06:35 AM IST
संकल्प सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Sun, 18 Jul 2021 06:35 AM IST
विज्ञापन
Garuda Purana These Karmas of a person determine the way of heaven and hell
गरुड़ पुराण - फोटो : Pixabay

हिंदू धर्म में गरुड़ पुराण का विशेष महत्व है। इसे 18 महापुराणों में से एक माना जाता है। इस महापुराण का संबंध भगवान विष्णु से है। हमारी भौतिक दुनिया के अलावा इस जगत में कई अन्य आयाम भी हैं। उन आयामों का जिक्र हमें इस पुराण में मिलता है। हमारी सनातन संस्कृति में मान्यता है कि व्यक्ति जो कर्म करता है, उसी के आधार पर उसको फल मिलता है। मृत्यु के बाद इंसान द्वारा किए गए कर्म ही उसके आगे के रास्ते को निर्धारित करते हैं। हिंदू धर्म के अनुसार जो व्यक्ति अपने जीवन में पुण्य काम करता है। उसे यमदूत स्वर्ग के रास्ते पर लेकर जाते हैं। वहीं जिन लोगों ने अपने जीवन में सदा बुरे कर्म किए हैं और हमेशा दूसरे लोगों के बारे में अहित सोचा है। ऐसे लोगों को यमदूत नर्क के रास्ते पर लेकर जाते हैं। गरुड़ पुराण में इस बात का बारीकी से वर्णन किया गया है कि किस तरह के कर्म इंसानों को स्वर्ग के रास्ते पर लेकर जाते हैं और किस तरह के कर्म करने से व्यक्ति नर्क की राह पर जाता है। आइए जानते हैं -  

Garuda Purana These Karmas of a person determine the way of heaven and hell
गरुड़ पुराण - फोटो : Pixabay

ऐसे कर्मों को करने से होती है स्वर्ग की प्राप्ति

गरुड़ पुराण के अनुसार जिन लोगों का अपने इंद्रियों पर पूरा नियंत्रण होता है और वे अपने ऊपर क्रोध, भय और शोक को हावी नहीं होने देते। ऐसे लोग सदा स्वर्ग में जाते हैं। वहीं जिन लोगों के भीतर स्त्री के प्रति कोई वासना नहीं होती। उनका मन स्त्रियों को देखकर विचलित नहीं होता और वे स्त्री को माता, बहन और पुत्री की नजरों से देखते हैं। इस तरह के लोग भी सदा स्वर्ग की तरफ गति करते हैं। 

Garuda Purana These Karmas of a person determine the way of heaven and hell
गरुड़ पुराण - फोटो : Pixabay

गरुड़ पुराण के मुताबिक ऐसे व्यक्ति जो सदा दूसरों के व्यक्तित्व में गुणों को देखते हैं और उनकी तारीफ करते हैं। इस तरह के व्यक्ति को यमदूत सदा स्वर्ग में लेकर जाते हैं। कुआं, तालाब, प्याऊ, आश्रम, मंदिर आदि का निर्माण करवाने वाले लोग भी मृत्यु के बाद स्वर्ग में जाते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Garuda Purana These Karmas of a person determine the way of heaven and hell
गरुड़ पुराण - फोटो : Pixabay

ऐसे कर्मों को करने से होती है नर्क की प्राप्ति

गरुड़ पुराण कहता है कि जो व्यक्ति गरीब, असहाय, अनाथ, रोगी, बुजुर्ग आदि का मजाक बनाते हैं। इस तरह के लोगों को नर्क में काफी कठोर सजा मिलती है। ऐसे लोग जो देवताओं और अपने पितरों की पूजा नहीं करते इनको भी नर्क में कड़ी यातनाओं को सहना पड़ता है।    

विज्ञापन
Garuda Purana These Karmas of a person determine the way of heaven and hell
गरुड़ पुराण - फोटो : Social media

गरुड़ पुराण के अनुसार ऐसे लोग जो सदा लोभ लालच में डूबे रहते हैं, स्त्री की हत्या करते हैं, दूसरों की संपत्ति पर कब्जा करते हैं, झूठी गवाही देते हैं, कन्याओं को बेचते हैं, दूसरों से ईर्ष्या करते हैं। ऐसे लोग भी मृत्यु के बाद नर्क लोक में जाते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed