फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sawan 2021: सावन के महीने में गलती से भी ना करें ये काम, क्रोधित हो सकते हैं भगवान शिव

Wed, 14 Jul 2021 03:45 PM IST
संकल्प सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Wed, 14 Jul 2021 03:45 PM IST
विज्ञापन
Sawan 2021 Do not do these things in the month of Sawan otherwise lord Shiva may get angry
भगवान शिव और माता पार्वती - फोटो : Social media

हिंदू धर्म में सावन का महीना काफी पवित्र माना गया है। सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित होता है। इस दौरान अगर श्रद्धा पूर्वक ढंग से महादेव की पूजा की जाए, तो वह प्रसन्न हो जाते हैं और अपने भक्तों की सभी मनोकामना पूरी करते हैं। सावन के महीने में ही माता पार्वती ने भगवान शिव को पाने के लिए तपस्या की थी। इसके बाद ही उनका विवाह महादेव के साथ हुआ। हमारे पौराणिक शास्त्रों के अनुसार देवशयनी एकादशी से भगवान विष्णु 4 महीनों के लिए योग निद्रा में चले जाते हैं। इन 4 महीनों के दौरान भगवान शिव जगत का संचालन करते हैं। सावन का महीना भी इसी दौरान पड़ता है। इस बार सावन माह की शुरुआत 25 जुलाई 2021 से हो रही है। सावन मास में कुछ कार्यों को गलती से भी नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से भगवान शिव कुपित हो जाते हैं। आइए जानते हैं कि ऐसे कौन-कौन से कार्य हैं, जिनको सावन के महीने में भूल कर भी नहीं करना चाहिए।

Sawan 2021 Do not do these things in the month of Sawan otherwise lord Shiva may get angry
भगवान शिव - फोटो : Social media

सावन माह के दौरान मांस और मदिरा का सेवन बिल्कुल भी ना करें। मांस-मदिरा के सेवन से हमारा मन अशांत हो जाता है। इस महीने को काफी पवित्र माना गया है। ये भक्ति का महीना होता है। ऐसे में मन का शांत और शिथिल होना बहुत जरूरी है।

Sawan 2021 Do not do these things in the month of Sawan otherwise lord Shiva may get angry
भगवान शिव (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Social media

सावन के महीने में परिवार के भीतर किसी भी प्रकार का झगड़ा, लड़ाई और क्लेश नहीं करना चाहिए। ये महीना भगवान शिव और माता गौरी को समर्पित होता है, ऐसे में हमें परिवार के भीतर प्रेम बनाकर रखना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sawan 2021 Do not do these things in the month of Sawan otherwise lord Shiva may get angry
भगवान शिव और माता पार्वती - फोटो : pinterest

भगवान शिव के लिए जगत के सभी प्राणी एक समान हैं। अमीर-गरीब, वृद्ध, दुर्बल, पशु-पक्षी, जानवर, मवेशी सब उनकी निगाहों में एक समान हैं। सावन के महीने में किसी भी दुर्बल व्यक्ति या जीव जंतु को सताना नहीं चाहिए। इससे भगवान शिव गुस्सा हो जाते हैं।

विज्ञापन
Sawan 2021 Do not do these things in the month of Sawan otherwise lord Shiva may get angry
lord shiva - फोटो : अमर उजाला

सावन के महीने में इस बात का खास ध्यान रखें कि दिन के समय नींद ना लें। अगर बहुत ज्यादा आवश्यक है तो आप आधे घंटे की नींद ले सकते हैं। इस महीने में भगवान शिव का ध्यान करना चाहिए। इससे भगवान शिव अपने भक्तों के ऊपर कृपा दृष्टि बनाकर रखते हैं और उनकी हर मुराद को पूरी करते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed