प्रत्येक वर्ष कार्तिक मास की पूर्णिमा तिथि को गुरुनानक जयंती मनाई जाती है। इसी दिन सिख धर्म के प्रथम गुरु गुरुनानक देव जी का जन्म श्री ननकाना साहिब में हुआ था। इनके द्वारा ही सिख धर्म की नींव रखी गई थी। इस बार गुरुनानक जयंती का पावन पर्व 19 नवंबर 2021 दिन गुरुवार को मनाया जाएगा। इस दिन को गुरु पर्व, प्रकाश पर्व आदि के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन प्रातः प्रभात फेरी निकाली जाती है और गुरुद्वारों में कीर्तन व लंगर का आयोजन किया जाता है। सिख धर्म के लोग इस दिन को एक उत्सव की तरह मनाते हैं। गुरुनानक जी ने अपने उपदेशों से लोगों को जीवन की सही राह दिखाई। इन्होंने लोगों को एकता का संदेश दिया। गुरुनानक जयंती के पावन पर्व पर आप भी पढ़िए उनके अनमोल वचन।
Gurunanak jayanti 2021: गुरुनानक जी के अनमोल वचन, जो दिखाते हैं जीवन जीने की सही राह
धर्म डेस्क, अमर उजाला
Published by: शशि सिंह
Updated Thu, 18 Nov 2021 12:01 PM IST
विज्ञापन

कमेंट
कमेंट X