सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Kamada Ekadashi 2026: 28 या 29 मार्च कब रखा जाएगा कामदा एकादशी व्रत? जानें सही तिथि और पूजा मुहूर्त

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shweta Singh Updated Wed, 25 Mar 2026 11:43 AM IST
सार

Kamada Ekadashi: धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जो लोग पूरी श्रद्धा से एकादशी का व्रत रखते हैं और भगवान विष्णु की पूजा करते हैं, उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इस समय चैत्र मास चल रहा है और चैत्र मास के शुक्ल पक्ष में आने वाली एकादशी को कामदा एकादशी कहा जाता है।

विज्ञापन
Kamada Ekadashi 2026 28 or 29 march  Date Time Know the Puja Muhurat in hindi
कामदा एकादशी 2026 - फोटो : amar ujala

Kamada Ekadashi Vrat: हिंदू धर्म में एकादशी को बहुत ही पवित्र और शुभ माना जाता है। हर महीने दो एकादशी आती हैं, एक कृष्ण पक्ष में और दूसरी शुक्ल पक्ष में। इन दोनों एकादशियों का अपना-अपना विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जो लोग पूरी श्रद्धा से एकादशी का व्रत रखते हैं और भगवान विष्णु की पूजा करते हैं, उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इस समय चैत्र मास चल रहा है और चैत्र मास के शुक्ल पक्ष में आने वाली एकादशी को कामदा एकादशी कहा जाता है। इस एकादशी को बहुत ही विशेष माना जाता है। शास्त्रों में बताया गया है कि यदि आप इस दिन व्रत रखते हैं और भगवान विष्णु की आराधना करते हैं, तो आपके बड़े से बड़े पाप भी नष्ट हो जाते हैं। इसके अलावा, जीवन में आने वाली कठिनाइयां दूर होती हैं और सुख-समृद्धि के द्वार खुल जाते हैं। अब आइए जानते हैं कि कामदा एकादशी कब आती है और इसका क्या महत्व है।


01 महीने बाद शुक्र करेंगे अपनी ही राशि में गोचर, जानें किसे मिलेगा लाभ और किसकी बढ़ेगी टेंशन
Mars Transit 2026: मंगल करेंगे मीन राशि में गोचर और बनेगी शनि-मंगल की युति, इन राशियों को होगा लाभ

Trending Videos
Kamada Ekadashi 2026 28 or 29 march  Date Time Know the Puja Muhurat in hindi
कामदा एकादशी तिथि - फोटो : Adobe Stock

कामदा एकादशी तिथि
कामदा एकादशी की तिथि आरंभ: 28 मार्च, प्रातः 8 बजकर 45 मिनट से 
कामदा एकादशी की तिथि समाप्त: 29 मार्च,प्रातः 7 बजकर 46 मिनट तक 
व्रत हमेशा उदयातिथि के अनुसार रखा जाता है, इसलिए 29 मार्च 2026 को ही कामदा एकादशी का व्रत रखना उचित है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kamada Ekadashi 2026 28 or 29 march  Date Time Know the Puja Muhurat in hindi
कामदा एकादशी तिथि - फोटो : Adobe Stock

पूजा का शुभ मुहूर्त 
पूजा का शुभ समय: प्रातः  7:48 बजे से दोपहर 12:26 बजे तक  
इस अवधि के दौरान विधि-विधान से भगवान विष्णु की पूजा करना अत्यंत शुभ और फलदायी माना जाता है।

Kamada Ekadashi 2026 28 or 29 march  Date Time Know the Puja Muhurat in hindi
कामदा एकादशी तिथि - फोटो : Adobe Stock

एकादशी व्रत पारण 
30 मार्च , प्रातः 6:14 बजे से 7:09 बजे के बीच कामदा एकादशी का व्रत का पारण कर सकते हैं ।  इस समय व्रत का पारण (व्रत तोड़ना) करने से व्रत का पूर्ण फल प्राप्त होता है और भगवान विष्णु की विशेष कृपा मिलती है। 

विज्ञापन
Kamada Ekadashi 2026 28 or 29 march  Date Time Know the Puja Muhurat in hindi
कामदा एकादशी तिथि - फोटो : Adobe Stock

कामदा एकादशी व्रत का महत्व 
कामदा एकादशी का व्रत केवल एक धार्मिक आस्था ही नहीं, बल्कि जीवन को एक सकारात्मक दिशा देने का भी एक माध्यम है। यदि इस दिन व्रत और पूजा-अर्चना पूर्ण विधि-विधान और श्रद्धा के साथ की जाए, तो जीवन में सुख, समृद्धि, शांति और सफलता की प्राप्ति निश्चित रूप से होती है। इसलिए, इस पावन दिवस के महत्व को समझना और पूर्ण श्रद्धा के साथ व्रत रखना अत्यंत आवश्यक है।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता और संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed