Guruwar Ke Upay: गुरुवार का दिन भगवान विष्णु की पूजा के लिए बेहद शुभ माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र में इस दिन को देव गुरु बृहस्पति से जोड़ा जाता है, जिन्हें ज्ञान, धन, विवाह,संतान और भाग्य का कारक ग्रह माना जाता है। मान्यता है कि, गुरुवार की उपासना-उपवास से जहां भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं, वहीं कुंडली में गुरु का स्थान भी मजबूत होता है। इसलिए इस दिन केले के पेड़ की भी विशेष पूजा की जाती है, क्योंकि इसका सीधा संबंध बृहस्पति देव से जोड़ा जाता है। मान्यता है कि, इस दिन विधि-विधान से केले के पेड़ की पूजा करने से न केवल बृहस्पति देव प्रसन्न होते हैं, बल्कि भगवान विष्णु की कृपा भी प्राप्त होती है। इसके प्रभाव से संतान और विवाह से जुड़ी परेशानियां समाप्त होती हैं। आइए केले के पेड़ से जुड़े कुछ सरल उपाय जानते हैं।
Guruwar Ke Upay: गुरुवार को करें केले के पेड़ से जुड़े ये 5 सरल उपाय, विवाह के बनेंगे योग
Guruwar Ke Upay: गुरुवार के दिन सच्चे मन और श्रद्धा से की गई पूजा जीवन की कई समस्याओं को दूर करने में सहायक मानी जाती है। इस दिन विष्णु जी के साथ-साथ केले के पेड़ की पूजा भी करनी चाहिए। यह लाभकारी होती हैं।
- धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, केले के पेड़ पर हल्दी की गांठ चढ़ाना अत्यंत शुभ माना जाता है। इससे विवाह में आ रही रुकावटें दूर होती हैं।
- शास्त्रों के अनुसार, केले के पेड़ को बेसन की मिठाई या केले का भोग अर्पित करें। यह सरल उपाय घर में समृद्धि लेकर आता है।
- माना जाता है कि, गुरुवार को सुबह या शाम के समय शुद्ध घी का दीपक पेड़ के पास जलाना चाहिए। इससे विष्णु जी प्रसन्न होते हैं और यह उपाय नकारात्मक ऊर्जा को दूर कर सकारात्मकता बढ़ाता है।
Vaishakh Amavasya 2026: 17 अप्रैल को वैशाख अमावस्या, जानें स्नान-दान का मुहूर्त, करें इन मंत्रों का जाप
- गुरुवार को पूजा के अंत में केले के पेड़ को जल अर्पित करें और 5 या 7 बार उसकी परिक्रमा करें। इससे शुभ फल की प्राप्ति होती है और मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।
- गुरुवार की पूजा में ॐ बृं बृहस्पतये नमः मंत्र का 108 बार जाप करें। इससे बृहस्पति ग्रह मजबूत होता है। इस दौरान आप माला के साथ इस नाम को जप सकते हैं। इससे जीवन में सफलता के मार्ग खुलते हैं।
Vaishakh Purnima 2026: कब है वैशाख पूर्णिमा ? जानें तिथि, महत्व और पूजा विधि
Akshaya Tritiya 2026: 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया, यहां जानें क्या खरीदें और किन चीजों से बचें
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

कमेंट
कमेंट X