सब्सक्राइब करें

Guruwar Upay: गुरुवार के ये ज्योतिषीय उपाय दूर करेंगे आर्थिक संकट, संतान और विवाह संबंधी बाधाएं होंगी कम

धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Megha Kumari Updated Wed, 10 Jun 2026 04:18 PM IST
सार

Guruwar Upay: गुरुवार को पूजा-पाठ व कुछ सरल उपाय करने से धन, संतान, विवाह, भाग्य और निवेश के क्षेत्र में अच्छे परिणाम मिलते हैं। इसके अलावा गुरु ग्रह मजबूत और भगवान विष्णु की कृपा भी प्राप्त होती है।

विज्ञापन
guruwar upay for marriage child career growth and success in hindi
Guruwar Ke Upay - फोटो : अमर उजाला

Guruwar Upay: गुरुवार के दिन कुछ सरल और प्रभावी उपाय करने से विवाह में आ रही बाधाएं दूर हो सकती हैं। साथ ही विवाह के योग भी मजबूत बनते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस दिन किए गए धार्मिक कार्यों और पूजा-पाठ से कुंडली में गुरु ग्रह की स्थिति भी मजबूत होती है। कहते हैं कि, जिन भी लोगों की कुंडली में गुरु का स्थान कमजोर होता है, उन्हें गुरुवार के दिन विशेष उपाय करने चहिए। इससे गुरु ग्रह की शुभता बढ़ती है और अच्छे परिणाम जीवन में प्राप्त होते हैं। वहीं, गुरुवार को विधि-विधान से विष्णु जी की पूजा करने और व्रत रखने से प्रभु की कृपा प्राप्त होती है, जिससे जीवन में सुख, समृद्धि और सकारात्मकता का आगमन होता है। ऐसे में आइए गुरुवार की पूजा का महत्व और इस दिन किए जाने वाले कुछ सरल और शुभ उपायों के बारे में।

guruwar upay for marriage child career growth and success in hindi
Guruwar Ke Upay - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

तिजोरी में रखें हल्दी की गांठ
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, गुरुवार के दिन पीले कपड़े में हल्दी की गांठ बांधकर तिजोरी या धन रखने के स्थान पर रखने से धन संबंधी समस्याएं धीरे-धीरे कम होने लगती हैं। यह उपाय आर्थिक स्थिरता के लिए सहायक माना जाता है।

guruwar upay for marriage child career growth and success in hindi
Guruwar Ke Upay - फोटो : Freepik.com

भगवान विष्णु को लगाएं केले का भोग
गुरुवार को भगवान विष्णु की पूजा के दौरान केले का भोग अर्पित करना अत्यंत शुभ माना जाता है। पूजा के समय "ॐ नमो भगवते वासुदेवाय" मंत्र का जाप करने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। साथ ही जीवन में सुख-समृद्धि बढ़ती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
guruwar upay for marriage child career growth and success in hindi
Guruwar Ke Upay - फोटो : Adobe Stock

धारण करें पीले वस्त्र
गुरुवार के दिन पीले रंग का विशेष महत्व बताया गया है। इस दिन पीले वस्त्र पहनने, पीले फूल अर्पित करने और पीली वस्तुओं का दान करने से गुरु ग्रह की शुभता बढ़ती है। इससे भाग्य मजबूत होता है। इसके अलावा मान-सम्मान में वृद्धि के योग बनते हैं।

विज्ञापन
guruwar upay for marriage child career growth and success in hindi
Guruwar Ke Upay - फोटो : adobe stock

केसर युक्त खीर का लगाएं भोग
भगवान विष्णु को केसर मिली खीर का भोग अर्पित करना बेहद शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस उपाय से जीवन में समृद्धि का वास होता है और आर्थिक उन्नति के मार्ग खुलने लगते हैं।

केले के पेड़ की करें पूजा
गुरुवार के दिन केले के पेड़ में जल अर्पित कर उसकी पूजा करना विशेष करें। मान्यता है कि, केले के वृक्ष में भगवान विष्णु का निवास होता है। नियमित रूप से यह उपाय करने पर विवाह में आ रही बाधाएं दूर हो सकती हैं और योग्य जीवनसाथी मिलने के योग प्रबल होते हैं।

Parama Ekadashi 2026: तीन साल में एक बार आती है ये एकादशी, विष्णु जी का आशीर्वाद पाने के लिए अपनाएं ये विधि

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed