सब्सक्राइब करें

जानिए कैसे हुए चंद्रमा का जन्म, क्या कहते हैं पुराण

धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रशांत राय Updated Fri, 06 Sep 2019 07:46 PM IST
विज्ञापन
known about the birth of moon according to puran

चंद्रमा देवताओं के सामान ही पूजनीय माने गए हैं। चंद्रमा के जन्म की कहानी को लेकर पुराणों में अलग-अलग व्याख्या है। ज्योतिष और वेदों में चंद्र को मन का कारक कहा जाता है। वैदिक साहित्य में सोम का स्थान भी प्रमुख देवताओं में मिलता है। अग्नि, सूर्य और इंद्र देवों के समान ही सोम की स्तुति के मंत्रों की रचना भी ऋषियों द्वारा की गई है। मत्स्य और अग्नि पुराण के मुताबिक जब ब्रह्मा जी ने सृष्टि रचने का विचार किया तो सबसे पहले उन्होंने अपने संकल्प से मानस पुत्रों की रचना की। उनमें से एक मानस पुत्र ऋषि अत्रि की शादी ऋषि कर्दम की कन्या अनुसुइया से हुई जिसे से दुर्वासा, दत्तात्रेय और सोम तीन बेटे हुए। सोम चंद्र का ही एक नाम है। 

नहीं बन पा रहा है धन योग? जानिए इसका सही समाधान विश्व-प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्यों से केवल 251 रुपये में। अभी आर्डर करें। (विज्ञापन)

Trending Videos
known about the birth of moon according to puran
- फोटो : self

जबकि पद्म पुराण में चंद्र के जन्म का दूसरी जानकारी दी गई है। ब्रह्मा ने अपने मानस पुत्र अत्रि को सृष्टि का विस्तार करने की आज्ञा दी। इसके बाद महर्षि अत्रि ने अनुत्तर नाम का तप शुरू किया। ताप काल में एक दिन महर्षि की आंखों से जल की कुछ बूंदें टपक पड़ी जो बहुत ही प्रकाशमयी थी। दिशाओं ने स्त्री रूप में आ कर पुत्र प्राप्ति की कामना से उन बूंदों को ग्रहण कर लिया जो उनके उदर के गर्भ रूप में स्थित हो गया। लेकिन उस प्रकाशमान गर्भ को दिशाएं धारण ना रख सकीं और त्याग दिया। उस त्यागे हुए गर्भ को ब्रह्मा ने पुरुष रूप दिया जो चंद्रमा के नाम से प्रसिद्ध हुए। देवताओं व ऋषियों ने उनकी पूजा की। उनके ही तेज से पृथ्वी पर दिव्य औषधियां उत्पन्न हुई। 

नहीं बन पा रहा है धन योग? जानिए इसका सही समाधान विश्व-प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्यों से केवल 251 रुपये में। अभी आर्डर करें। (विज्ञापन)

विज्ञापन
विज्ञापन
known about the birth of moon according to puran
चंद्रमा की सतह - फोटो : Social media

वहीं स्कन्द पुराण के मुताबिक जब देवों और राक्षसों ने क्षीर सागर का मंथन किया तो उस में से चौदह रत्न निकले थे। चंद्रमा उन्हीं 14 रत्नों में से एक है। जिसे लोक कल्याण के लिए उसी मंथन से प्राप्त कालकूट विष को पीने वाले भोलेनाथ ने अपने मस्तक पर धारण कर लिया। लेकिन ग्रह के तौर पर चंद्र की मौजूदगी मंथन से पूर्व भी सिद्ध होती है। 

नहीं बन पा रहा है धन योग? जानिए इसका सही समाधान विश्व-प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्यों से केवल 251 रुपये में। अभी आर्डर करें। (विज्ञापन)

known about the birth of moon according to puran
चंद्रमा - फोटो : Social media

स्कंद पुराण के ही माहेश्वर खंड में गर्गाचार्य ने समद्र मंथन का मुहूर्त निकालते हुए देवों को कहा कि इस वक्त सभी ग्रह अनुकूल हैं। चंद्रमा से गुरु का शुभ योग है। तुम्हारे कार्य की सिद्धि के लिए चंद्र बल उत्तम है। यह गोमन्त मुहूरत तुम्हें विजय देने वाला है। अतः यह संभव है कि चंद्रमा के अलग-अलग अंशों का जन्म अन्य कालों में हुआ है। चंद्र की शादी दक्ष प्रजापति की नक्षत्र रूपी 27 कन्याओं से हुआ। 

नहीं बन पा रहा है धन योग? जानिए इसका सही समाधान विश्व-प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्यों से केवल 251 रुपये में। अभी आर्डर करें। (विज्ञापन)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed