हिंदू धर्म में नवरात्रि का एक विशेष महत्व है। इस दौरान माता के 9 रूपों की श्रद्धा पूर्वक ढंग से पूजा की जाती है। मान्यता है कि अगर इस बीच माता के सभी 9 रूपों की पूजा की जाए, तो देवी मां प्रसन्न हो जाती हैं और भक्तों के ऊपर अपनी विशेष कृपा दृष्टि बरसाती हैं। इस महीने में मां की पूजा और व्रत करने से घर में सुख समृद्धि का वास होता है। घर के भीतर से सभी नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है। मान्यता कहती है कि नवरात्रि के दौरान घर में जल रही माता की अखण्ड ज्योति से घर का माहौल काफी शांत और भक्तिमय हो जाता है। हमारे हिंदू धर्मग्रंथों में नवरात्रि पूजन के दौरान कई विशेष नियमों का उल्लेख किया गया है, जिनका ध्यान इस दौरान जरूर रखना चाहिए। अगर इन विशेष नियमों का पालन नहीं किया जाता, तो मां क्रोधित हो जाती हैं। ऐसे में घर के भीतर कई दिक्कतें आ सकती हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं उन नियमों के बारे में, जिनका नवरात्रि के दौरान विशेष ध्यान रखना चाहिए।
{"_id":"6163d2a38ebc3e05ce76bae3","slug":"navratri-2021-keep-these-rules-of-navratri-in-mind-otherwise-maa-durga-will-become-angry","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Navratri 2021: नवरात्रि पूजा में इन नियमों का रखें विशेष ध्यान, नहीं तो मां दुर्गा हो जाएंगी रुष्ट","category":{"title":"Religion","title_hn":"धर्म","slug":"religion"}}
Navratri 2021: नवरात्रि पूजा में इन नियमों का रखें विशेष ध्यान, नहीं तो मां दुर्गा हो जाएंगी रुष्ट
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Tue, 12 Oct 2021 07:42 AM IST
विज्ञापन
नवरात्रि 2021
- फोटो : अमर उजाला
Trending Videos
नवरात्रि 2021
- फोटो : अमर उजाला
नवरात्रि में पूजा के समय इन नियमों का रखें विशेष ध्यान
- नवरात्रि के दौरान इस बात का विशेष ध्यान रखें कि चावल खंडित ना हो। इस दौरान पूजा में चावल का विशेष महत्व होता है। चावल को माता के समक्ष चढ़ाने से पहले उसको पीला कर लेना चाहिए।
- पूजा के समय इस बात का खास ध्यान रखें कि दीपक बुझना चाहिए। अगर पूजा के बीच में दीपक बुझ जाता है, तो पूजा का पूर्ण फल भक्त को प्राप्त नहीं होता।
विज्ञापन
विज्ञापन
नवरात्रि 2021
- फोटो : अमर उजाला।
- मान्यता है कि प्रतिदिन अगर आप घर के भीतर घी का दीपक जलाते हैं, तो इससे घर के वास्तु दोष खत्म हो जाते हैं।
- नवरात्रि की पूजा में पंचदेव (सूर्य, गणेश, शिव, दुर्गा और विष्णु) का ध्यान जरूर करना चाहिए। इसे करने से मां लक्ष्मी की विशेष कृपा आपके ऊपर बरसती है।
नवरात्रि 2021
- फोटो : अमर उजाला
- नवरात्रि की पूजा में खंडित दीपक को कभी मत जलाइए। इसे काफी अशुभ माना गया है। ऐसा करने से माता रुष्ट हो सकती हैं।
- पूजा से पहले पूजा स्थल की अच्छे से सफाई कर लें। इस बात का खास ध्यान रखें कि पूजा के समय चमड़े का बेल्ट या पर्स आपके आसपास ना हो। इसे अशुभ माना गया है।
विज्ञापन
नवरात्रि 2021
- फोटो : अमर उजाला
- पूजा करते वक्त अपने कुल देवता, कुल देवी, घर के वास्तु देवता आदि का ध्यान जरूर करना चाहिए। उनके ध्यान और पूजन से घर में समृद्धि का वास होता है।
- पूजा के समय अगर आप लाल रंग का वस्त्र धारण करते हैं, तो इससे मां दुर्गा काफी प्रसन्न होती हैं।