सब्सक्राइब करें

Rudrabhishek in Sawan 2022: सावन माह में इस विधि से करें रुद्राभिषेक, शिव कृपा से होगी धन में वृद्धि

धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Wed, 06 Jul 2022 09:58 AM IST
विज्ञापन
Rudrabhishek Vidhi and Importance in Sawan month 2022
सावन माह में इस विधि से करें रुद्राभिषेक - फोटो : iStock

Rudrabhishek in Sawan 2022: देवों के देव महादेव का प्रिय माह सावन इस साल 14 जुलाई 2022 से शुरू हो रहा है। ये पवित्र महीना 12 अगस्त को समाप्त होगा। हिंदू धर्म में सावन का महीना भगवान शिव की आराधना के लिए समर्पित है। वैसे तो ये पूरा माह महादेव की आराधना के लिए उत्तम होता है, लेकिन इस माह के सोमवार शिव कृपा के लिए अधिक महत्वपूर्ण माने गए हैं। भगवान शिव शम्भू की कृपा पाने के लिए लोग सावन माह में प्रत्येक सोमवार को व्रत रखते हैं और पूजा करते हैं। साथ ही भोलेभंडारी को प्रसन्न करने के लिए सावन के महीने में भक्ति भाव से जलाभिषेक किया जाता है। ऐसे में देवाधिदेव महादेव की कृपा पाने के लिए सावन सोमवार पर भगवान शिव का रुद्राभिषेक करना उत्तम माना गया है। आइए जानते हैं कैसे किया जाता है सावन में रुद्राभिषेक.... 

Trending Videos
Rudrabhishek Vidhi and Importance in Sawan month 2022
सावन माह में इस विधि से करें रुद्राभिषेक - फोटो : iStock
सावन सोमवार पर रुद्राभिषेक विधि

सावन माह में सोमवार के दिन आप मंदिर या घर पर भी शिवलिंग का रुद्राभिषेक कर सकते हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, रुद्राभिषेक से पूर्व भगवान गणेश, माता पार्वती, ब्रह्मदेव, मां लक्ष्मी, नवग्रह, पृथ्वी माता, अग्नि देव, सूर्य देव और मां गंगा का ध्यान कर उनकी पूजा करें। इसके बाद फिर रुद्राभिषेक की शुरुआत करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Rudrabhishek Vidhi and Importance in Sawan month 2022
सावन माह में इस विधि से करें रुद्राभिषेक - फोटो : iStock

रुद्राभिषेक के वक्त शिवलिंग उत्तर दिशा में रखें और जो लोग रुद्राभिषेक कर रहे हैं उनका मुंह पूर्व दिशा की तरफ होना चाहिए। इसके बाद श्रृंगी में गंगाजल डालकर शिवलिंग पर अर्पित करें और ऊं नम: शिवाय मंत्र, महामृत्युंजय मंत्र, शिव तांडव स्तोत्र का जाप करें। 

Rudrabhishek Vidhi and Importance in Sawan month 2022
सावन माह में इस विधि से करें रुद्राभिषेक - फोटो : अमर उजाला

गंगाजल चढ़ाने के बाद दूध, दही, घी, शहद, गन्ने का रस, सरसों का तेल, इत्र भगवान शिव जी को अर्पित करें। अब सफेद चंदन का लेप बनाकर शिवलिंग का श्रृंगार करें। इसके बाद शिव को प्रिय वस्तु पान का पत्ता, अक्षत, अबीर, सुपारी, बेलपत्र, रोली, मौली, भांग, जनेऊ, धतूरा, आक के फूल, भस्म, नारियल आदि उन्हें अर्पित करें और शिव जी को फल और मिठाई का भोग लगाएं। 

विज्ञापन
Rudrabhishek Vidhi and Importance in Sawan month 2022
सावन माह में इस विधि से करें रुद्राभिषेक - फोटो : अमर उजाला

इसके बाद पूरे परिवार के साथ शिवजी की आरती करें। भगवान भोलेनाथ की आरती के बाद अभिषेक के जल का पूरे घर में छिड़काव करें। धार्मिक मान्यता है कि शिव जी के रुद्राभिषेक के जल का पूरे घर में छिड़काव करने से रोगों से छुटकारा मिलता है। साथ ही सावन पर रुद्राभिषेक करने से ग्रहों के अशुभ प्रभाव को भी कम किया जा सकता है और शिव जी की कृपा प्राप्त की जा सकती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed