सब्सक्राइब करें

Shravan Maas: भगवान शिव की कृपा चाहते हैं सावन में न करें भूलकर भी ये काम,भोलेनाथ हो सकते हैं नाराज

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Wed, 06 Jul 2022 12:05 AM IST
विज्ञापन
Sawan 2020 Start Date Things Not To Do In Shravan Month To Get Special Grace Of Lord Shiva
हिंदी कैलेंडर के अनुसार सावन पांचवां महीना होता है। - फोटो : amar ujala

Things Not To Do In Shravan Month: श्रावण मास हिंदू कैलेंडर का 5वां महीना है। यह पूरा महीना भगवान शिव की पूजा के लिए समर्पित है और इस दौरान उनकी पूजा करने से उन्हें बहुत प्रसन्नता होती है। 14 जुलाई से सावन आरंभ हो रहा है। सावन का पहला सोमवार 18 जुलाई को पड़ेगा। बहुत सारे लोग पूरे सावन महीने में उपवास रखते हैं और हर दिन शिव लिंगम की पूजा करते हैं। वे भगवान शिव को प्रसन्न करने और उनका आशीर्वाद पाने के लिए विभिन्न पूजा और अन्य समारोह भी आयोजित करते हैं। इस महीने में प्रत्येक सोमवार को श्रावण सोमवार कहा जाता है और इसे अत्यधिक शुभ माना जाता है। श्रावण मास के सभी सोमवार भगवान शिव के मंदिरों में मनाए जाते हैं। पुराणों के अनुसार अन्य दिनों के अपेक्षा सावन के दिनों में भोलेशंकर की पूजा और अभिषेक करने से कई गुणा लाभ मिलता है। इस सावन में बेहद दुर्लभ संयोग भी बन रहा है। आइए जानते हैं सावन में भगवान शिव की पूजा करते समय कौन से काम नहीं करने चाहिए। 

Trending Videos
Sawan 2020 Start Date Things Not To Do In Shravan Month To Get Special Grace Of Lord Shiva
शरीर पर न लगाएं तेल - फोटो : Agency (File Photo)

शरीर पर न लगाएं तेल
श्रावण मास के महीने में कई ऐसी चीजें हैं जिसे सावन में गलती से भी नहीं करनी चाहिए। सावन के महीने में शरीर पर तेल न लगाएं। सावन के महीने में तेल का भी दान किया जाता है। मान्यता है कि तेल को शरीर में लगाने से भगवान शिव नाराज हो जाते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sawan 2020 Start Date Things Not To Do In Shravan Month To Get Special Grace Of Lord Shiva
सावन में दिन में सोने से परहेज करें - फोटो : iStock

सावन में दिन में सोने से परहेज करें
सावन के महीने में दिन के समय सोना से बचना चाहिए। यदि आप सावन सोमवार का व्रत रख रहे हैं तो भूलकर भी दिन में न सोएं। केवल एक ही टाइम सोएं और पूरा दिन भगवान शिव की भक्ति में लीन रहें। 

Sawan 2020 Start Date Things Not To Do In Shravan Month To Get Special Grace Of Lord Shiva
इन चीजों का न करें सेवन   - फोटो : पेक्सेल्स

इन चीजों का न करें सेवन  
सावन के महीने में तामसिक भोजन से परहेज करें। श्रावण मास में भूल कर भी मांस, मछली व शराब का सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से भगवान शिव क्रोधित हो जाते हैं। इसके साथ ही सब्जियों में बैंगन का सेवन भी निषेध है। सावन के महीने में बैंगन खाना अशुभ होता है। 

विज्ञापन
Sawan 2020 Start Date Things Not To Do In Shravan Month To Get Special Grace Of Lord Shiva
शिवलिंग पर हल्दी न चढ़ाएं  - फोटो : फाइल फोटो

शिवलिंग पर हल्दी न चढ़ाएं 
पूजा के वक्त कुछ खास चीजें चढ़ाने से बचना चाहिए। शिवलिंग पुरुष तत्व से संबंधित है तो उस पर हल्दी नहीं चढ़ानी चाहिए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed