फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shani Jayanti 2022: शनि जयंती आज, शनिदेव की प्रसन्नता के लिए करें ये 5 उपाय, मिट जाएंगे सारे दुख

Mon, 30 May 2022 09:46 AM IST
विनोद शुक्ला अनीता जैन ,वास्तुविद
अनीता जैन ,वास्तुविद Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 30 May 2022 09:46 AM IST
विज्ञापन
Shani Jayanti 2022 Somvati Amavasya 2022 Upay for Pitra Dosh Puja Vidhi
shani jayanti 2022: शनि जयंती के दिन छाया दान या शनिदेव पर तेल चढ़ाना अति लाभकारी माना गया है। - फोटो : अमर उजाला

Shani Jayanti 2022 Upay : हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल ज्येष्ठ मास की अमावस्या तिथि को शनि जयंती मनाई जाती है। धर्म और ज्योतिष की दृष्टि से भगवान सूर्य और देवी छाया के पुत्र शनिदेव को सभी नव ग्रहों में महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त है। शनि जयंती का दिन शनि दोष से मुक्ति पाने के लिए खास माना जाता है। इस दिन जिन जातकों पर शनि ढैय्या व शनि की साढ़ेसाती चल रही है, उन्हें शनिदेव को प्रसन्न करने के उपाय जरूर करने चाहिए। हिंदूधर्म के अनुसार, शनिदेव को न्यायप्रिय व कर्मों के अनुसार फल देने वाला देवता कहा गया है। अच्छे कर्म करने वालों पर शनि देव की सदैव कृपा बनी रहती है और उनकी समस्त मनोकामनाएं पूरी होती है। जबकि बुरे कर्म करने वाले व्यक्ति को शनिदेव कठोर दंड देते है।

Shani Jayanti 2022 Somvati Amavasya 2022 Upay for Pitra Dosh Puja Vidhi
shani jayanti 2022 - फोटो : अमर उजाला
तेल का दान
शनि जयंती के दिन छाया दान या शनिदेव पर तेल चढ़ाना अति लाभकारी माना गया है। इस दिन कांसे या लोहे के कटोरे में सरसों का तेल लें और उसमें अपना चेहरा देखें। उसके बाद कटोरे सहित इसे किसी गरीब या जरूरतमंद को दान कर दें। या फिर शनि मंदिर में रख दें,आपकी समस्याएं कम होने लगेंगी।
Shani Jayanti 2022 Somvati Amavasya 2022 Upay for Pitra Dosh Puja Vidhi
shani jayanti 2022 - फोटो : अमर उजाला
दान करना है शुभ
जिन जातकों पर शनि की साढ़ेसाती या शनि ढैय्या का प्रभाव है।उन्हें शनि जयंती के दिन किसी शनि मंदिर में जाकर पूजा करनी चाहिए। उसके बाद शनिदेव को सरसों का तेल, काला तिल व काला उड़द अर्पित करें।इस दिन किसी गरीब या जरूरतमंद को अपनी सामर्थ्य अनुसार मदद करें। शनि जयंती के दिन पैसे, काले कपड़े, तेल, भोजन, तिल और उड़द आदि का दान करने से शनिजनित दोष दूर होते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Shani Jayanti 2022 Somvati Amavasya 2022 Upay for Pitra Dosh Puja Vidhi
shani jayanti 2022 - फोटो : अमर उजाला
शमी और पीपल की उपासना-
ज्योतिषीय दृष्टि से देखें तो पीपल और शमी का संबंध शनि से माना जाता है। इन दोनों वृक्षों की जड़ में शनि जयंती एवं हर शनिवार को जल चढ़ाने और दीपक जलाने से अनेक प्रकार के कष्टों का निवारण होता है। शनि की साढ़ेसाती या ढईया के चलते पीपल के पेड़ की पूजा करना और उसकी परिक्रमा करने से शनि की पीड़ा झेलनी नहीं पड़ती। वहीं इस दिन पीपल का वृक्ष लगाने से शनि की कृपा प्राप्त होती है।
विज्ञापन
Shani Jayanti 2022 Somvati Amavasya 2022 Upay for Pitra Dosh Puja Vidhi
shani jayanti 2022 - फोटो : अमर उजाला
मंत्रों से होगा लाभ
जीवन में आए कष्टों को दूर करने के लिए शनि दोष से पीड़ित व्यक्ति को शनि जयंती से शुरू कर हर शनिवार के दिन शनिदेव के मंत्र ‘ऊं प्रां प्रीं प्रौं स: शनैश्चराय नम:’ का जाप करना चाहिए।शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए शनि चालीसा और शनिदेव की आरती भी करें। शनिदेव की प्रसन्नता के लिए जातक को शनिवार के दिन व्रत रखना चाहिए,ऐसा करने से जीवन में आए संकट दूर होने लगते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed