सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Sunset: सूर्यास्त के बाद घर में भूलकर भी नहीं करना चाहिए ये चार काम, घर में आने लगती है दरिद्रता

धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिखर बरनवाल Updated Fri, 07 Nov 2025 04:50 PM IST
सार

प्राचीन मान्यताओं के अनुसार सूर्यास्त होने के बाद कुछ काम नहीं करना चाहिए, माना जाता है कि ऐसा करने से घर में धन धान्य में वृद्धि होती है। इसलिए आइए इस लेख में इसी के बारे में जानते हैं कि सूर्यास्त के बाद कौन से काम नहीं करना चाहिए।

विज्ञापन
These four things should not be done after sunset, as poverty starts entering the house
सूर्यास्त के बाद भूलकर नहीं करना चाहिए ये काम - फोटो : Amar Ujala

What Should not be Done After Sunset: भारतीय परंपरा में दिन और रात के संधिकाल यानी सूर्यास्त के समय को बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है। यह वह समय होता है जब वातावरण में ऊर्जा का प्रवाह बदलता है, और ऐसा माना जाता है कि इस समय किए गए कार्य व्यक्ति के आर्थिक, मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर गहरा प्रभाव डालते हैं। 



हालांकि इन नियमों की जड़ें धार्मिक मान्यताओं में हैं, लेकिन इनमें से कई आदतें अनुशासन और बेहतर जीवनशैली से भी जुड़ी हुई हैं। धार्मिक जानकारों के अनुसार सूर्यास्त के बाद कुछ आदतों से परहेज करना आपके तनाव को कम करने और एक स्वस्थ रूटीन बनाने में मदद करता है।

वास्तु और ज्योतिष शास्त्र के अनुसार भी सूर्यास्त के बाद कुछ कार्यों को करने की मनाही है, क्योंकि ऐसा माना जाता है कि ये घर में नकारात्मकता और दरिद्रता को न्योता देते हैं। इतना ही नहीं प्रचीन मान्यताओं के अनुसार अगर शाम में सुर्यास्त के बाद कुछ काम करने से माता लक्ष्मी रुष्ट हो सकती है। आइए इस लेख में ऐसे चार प्रमुख कार्यों के बारे में जानते हैं।

Trending Videos
These four things should not be done after sunset, as poverty starts entering the house
झाड़ू - फोटो : freepik

घर में झाड़ू लगाना या कचरा बाहर फेंकना
सूर्यास्त के बाद घर में झाड़ू लगाना या कचरा बाहर फेंकना सख्त मना होता है। ऐसा माना जाता है कि ऐसा करने से घर की सकारात्मक ऊर्जा और धन-लक्ष्मी घर से बाहर चली जाती है। इसलिए सफाई का काम हमेशा दिन में ही पूरा कर लेना चाहिए।


ये भी पढ़ें-  Puja ka sahi samay: सुबह, दोपहर या शाम क्या है पूजा करने के लिए सही समय, जानिए क्या कहते हैं नियम
 
विज्ञापन
विज्ञापन
These four things should not be done after sunset, as poverty starts entering the house
curd - फोटो : Adobe stock

दही या दूध का दान करना
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सूर्यास्त के समय या रात होने पर दही, दूध, या नमक जैसी सफेद चीजों का दान नहीं करना चाहिए साथ ही किसी को उधार भी नहीं देना चाहिए। माना जाता है कि ये वस्तुएं धन और समृद्धि से जुड़ी हैं। इसलिए सूर्यास्त के बाद इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए।


ये भी पढ़ें- Budh Dosh Upay: ठप पड़ गया है व्यापार या नौकरी, हो सकता है कुंडली में ये दोष, जानें उपाय
These four things should not be done after sunset, as poverty starts entering the house
तुलसी - फोटो : freepik

तुलसी के पौधे को छूना या पानी देना
शाम या रात के समय तुलसी के पौधे को छूना, उसके पत्ते तोड़ना या उसे पानी देना अशुभ माना जाता है। तुलसी को देवी लक्ष्मी का रूप माना जाता है, और सूर्यास्त के बाद उन्हें छूना उनका अपमान समझा जाता है। रात में पौधे को पानी देने से फंगस या कीड़ों का खतरा भी बढ़ता है। इसलिए सुबह स्नान के बाद ही तुलसी की पूजा और पानी देना सबसे उत्तम होता है।

विज्ञापन
These four things should not be done after sunset, as poverty starts entering the house
सूर्यास्त के बाद नाखून न काटें - फोटो : Adobe Stock
नाखून काटना या शेविंग करना
सूर्यास्त के बाद नाखून काटना या शेविंग करना भी वर्जित माना जाता है। पुराने समय में रोशनी कम होने के कारण ऐसा करना असुरक्षित था। आज भी यह आदत आलस्य को दर्शाती है और इसे अशुभ माना जाता है। सभी व्यक्तिगत साफ-सफाई के काम दिन के उजाले में और एक व्यवस्थित रूटीन के तहत पूरे कर लेने चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने से घर में दरिद्रता आने लगती है।

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed