फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Nimbu Mirchi Belief: दुकानों या गाड़ियों में क्यों टांगी जाती है नींबू-मिर्च? जानें इसका धार्मिक महत्व

Fri, 07 Nov 2025 05:35 PM IST
शिखर बरनवाल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिखर बरनवाल Updated Fri, 07 Nov 2025 05:35 PM IST
सार

अक्सर आपने देखा होगा कि कुछ लोग अपने दुकानों के सामने या अपनी गाड़ी में नींबू और मिर्च लटकाते हैं। लेकिन बहुत कम लोगों को मालूम है कि ऐसा क्यों किया जाता है, आइए इस लेख में जानते हैं कि नींबू मिर्च लटकाने के धार्मिक महत्व क्या हैं?

विज्ञापन
Why are lemon and chili peppers hung in shops and vehicles? Learn about their religious significance
क्यों लगाए जाते हैं नींबू मिर्च? - फोटो : Amar Ujala

Why do We Hang Lemon and Chilli?: भारतीय संस्कृति और लोक विश्वासों में नींबू और हरी मिर्च को एक साथ पिरोकर दुकानों, घरों या वाहनों के बाहर लटकाना एक बहुत पुरानी और आम प्रथा है। हालांकि यह एक अंधविश्वास लग सकता है, लेकिन इसके पीछे गहरी धार्मिक, पौराणिक मान्यताएं जुड़ी हुई हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ऐसा माना जाता है कि नींबू और मिर्च का यह बंधन नकारात्मक ऊर्जा, बुरी नजर और दुर्भाग्य को घर या व्यवसाय से दूर रखता है।



इसका सबसे बड़ा कारण यह माना जाता है कि नींबू और मिर्च में एक उग्र स्वाद होता है, जो बुरी आत्माओं या नकारात्मक शक्तियों को दूर करता है। इसके अलावा यह प्रथा देवी लक्ष्मी से भी जुड़ी हुई है, प्राचीन मान्यताओं के अनुसार दुकान में नींबू मिर्च लटकाने माता लक्ष्मी खुश होती है और उनकी विषेश कृपा मिलती है।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जब नींबू-मिर्च को गाड़ी या दूकान पर लगाया जाता है तो इससे दरिद्रता नहीं प्रवेश कर पाती है, जिससे घर या दुकान में सकारात्मकता और समृद्धि बनी रहती है।

Why are lemon and chili peppers hung in shops and vehicles? Learn about their religious significance
दुकानों में क्यों लगाए जाते हैं नींबू मिर्च? - फोटो : Adobe Stock

बुरी नजर और नकारात्मक ऊर्जा से बचाव
बुरी नजर और नकारात्मक ऊर्जा से बचने के लिए नींबू-मिर्ची लटकाना एक अच्छा तरीका है। मिर्च का तीखापन और नींबू का खट्टापन जब हवा में घुलता है, तो यह माना जाता है कि यह नकारात्मक ऊर्जा के प्रवाह को तोड़ देता है। यह लोगों की ईर्ष्या और बुरी सोच को दुकान या घर में प्रवेश करने से पहले ही रोक देता है, जिससे व्यापार में वृद्धि बनी रहती है और घर में सुख-शांति रहती है।


ये भी पढ़ें- Sunset: सूर्यास्त के बाद घर में भूलकर भी नहीं करना चाहिए ये चार काम, घर में आने लगती है दरिद्रता
 
Why are lemon and chili peppers hung in shops and vehicles? Learn about their religious significance
क्यों लगाए जाते हैं नींबू मिर्च? - फोटो : Adobe Stock

दुकानों में नींबू-मिर्च लटकाने की असली वजह
दुकानों में नींबू-मिर्ची लटकाने का कारण व्यवसाय की सुरक्षा से जुड़ा है। व्यापारी मानते हैं कि उनका सफल व्यवसाय लोगों की बुरी नजर का शिकार हो सकता है। बुरी नजर लगने से कारोबार ठप हो सकता है या हानि हो सकती है। नींबू-मिर्ची का उग्र संयोजन इस बुरी नजर को तुरंत सोख लेता है और उसे निष्क्रिय कर देता है, जिससे दुकान में सकारात्मकता और ग्राहकों का प्रवाह बना रहता है।


ये भी पढ़ें- Puja ka sahi samay: सुबह, दोपहर या शाम क्या है पूजा करने के लिए सही समय, जानिए क्या कहते हैं नियम
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Why are lemon and chili peppers hung in shops and vehicles? Learn about their religious significance
नींबू के उपाय - फोटो : adobe stock

स्वास्थ्य लाभ
धार्मिक महत्व के अलावा इस प्रथा के छोटे वैज्ञानिक लाभ भी हैं। नींबू और मिर्च दोनों में तीव्र गंध होती है। इन्हें लटकाने से कुछ हद तक कीटों और मच्छरों को दूर रखने में मदद मिलती है। नींबू से निकलने वाला सिट्रिक एसिड और मिर्च की तीखी गंध एक प्राकृतिक कीट विकर्षक का काम करते हैं, जो खासकर खुले में मौजूद दुकानों के लिए फायदेमंद हो सकता है।

विज्ञापन
Why are lemon and chili peppers hung in shops and vehicles? Learn about their religious significance
नींबू के उपाय - फोटो : adobe stock
हर शनिवार को करें ये काम
यह ध्यान रखना जरूरी है कि यह टोटका तभी प्रभावी माना जाता है जब सात मिर्च और एक नींबू को एक धागे में पिरोया जाए और हर शनिवार को इसे बदला जाए। नींबू-मिर्ची के पुराने हो जाने, सूख जाने या सड़ जाने पर उसे तुरंत बदल देना चाहिए। इस विश्वास को बनाए रखना लोगों की मानसिक संतुष्टि और व्यवसाय के प्रति आत्मविश्वास को बढ़ाता है।

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed