सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Plant For Shiv Ji: भगवान शिव को बेहद प्रिय है यह पौधा, इस दिन घर में लगाने से चमक जाती है किस्मत

धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Sun, 05 Jun 2022 05:00 PM IST
विज्ञापन
this vastu plant for lord Shiva keep kala dhatura at home
भगवान शिव को बेहद प्रिय है यह पौधा - फोटो : istock

Lord Shiv Favourite Plant: हर इंसान अपने भाग्य को बदलने के लिए बहुत मेहनत करता है और कोई न कोई उपाय भी करता रहता है। लेकिन कई बार उसे भाग्य का साथ नहीं मिलता है। आज के समय में धन कमाना हर कोई चाहता है, लेकिन कई बार किस्मत इंसान का साथ नहीं देती है। कभी-कभी मेहनत करने पर भी व्यक्ति को सही परिणाम नहीं मिलते हैं। जिससे कि वह बहुत निराश हो जाता है। लेकिन इसके पीछे का कारण कई बार मनुष्य नहीं जान पाता है। असल में इसका कारण घर में मौजूद वास्तु दोष हो सकता है, जिसके अंदाजा मनुष्य को लगा पाना कठिन होता है।  हिंदू धर्म में कई पौधों को पूजनीय स्थान प्राप्त है।  ऐसा माना जाता है कि कुछ पौधों में देवी-देवताओं का वास होता है। धार्मिक दृष्टि के अनुसार अगर इन पौधों को घर में सही दिशा में रख लिया जाए और विधि-विधान के साथ नियमित रूप से इनकी पूजा की जाए, तो घर में भगवान की कृपा बनी रहती है। इसी प्रकार भगवान शिव की कृपा पाने के लिए ज्योतिष शास्त्र में काले धतूरे के पौधे के बारे में बताया गया है। इसे घर में लगाने और नियमित पूजा-अर्चना करने से भोलेशंकर की कृपा प्राप्त होती है। आइए जानते हैं काले धतूरे के पौधे से क्या लाभ होता है। 

Trending Videos
this vastu plant for lord Shiva keep kala dhatura at home
भगवान शिव को बेहद प्रिय है यह पौधा - फोटो : istock

काला धतूरा लगाने के लिए यह दिन है शुभ 
भगवान भोलेनाथ को काला धतूरा प्रिय है। इस पौधे को लगाने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास नहीं होता है। इससे घर में सकारात्मकता, सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, काला धतूरा लगाने का अच्छा दिन रविवार या मंगलवार है। इसके अलावा आप इसे किसी भी शुभ दिन पर लगा सकते हैं।  काले धतूरे की बात करें तो यह गहरे बैगनी रंग का होता है, वहीं पत्तियों में काली होती है। इसलिए इसका नाम काला धतूरा रखा गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
this vastu plant for lord Shiva keep kala dhatura at home
भगवान शिव को बेहद प्रिय है यह पौधा - फोटो : istock

भगवान शिव को काला धतूरा चढ़ाने के लाभ 

  • अपने घर में सुख शांति बनाए रखने के लिए या फिर धन में बढ़ोतरी के लिए काले धतूरे की जड़ को रखने से लाभ मिलता है। इसके साथ ही घर में किसी ऊपरी हवा का साया भी नहीं रहता है और धन में वृद्धि होती है। ऐसा भी माना जाता है कि घर-परिवार से नकरात्मक ऊर्जा भी कम होती है। काला धतूरे का पौधा या पत्ता भगवान भोलेनाथ पर चढ़ाने से वो प्रसन्न होते हैं। 
this vastu plant for lord Shiva keep kala dhatura at home
भगवान शिव को बेहद प्रिय है यह पौधा - फोटो : istock
  • अगर किसी भी सोमवार या अमावस्या के दिन काले धतूरे की जड़ को घर में स्थापित करके माता महाकाली का पूजन कर 'क्रीं' बीज मंत्र का 1100 बार जप करें तो उनकी धन सबंधी सभी समस्याएं दूर होने लगती है।
विज्ञापन
this vastu plant for lord Shiva keep kala dhatura at home
भगवान शिव को बेहद प्रिय है यह पौधा - फोटो : istock
  • काले धतूरे की जड़ को घर में लाकर स्थापित करने से एक साथ अनेक विपत्तियों से मुक्ति मिल जाती है। साथ ही घर में कभी भी सर्प नहीं आते और आयेंगे भी तो कोई नुकसान नहीं पहुंचा सकते।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed