Shubh Vivah dates 2025: हिंदू परंपरा में देवउठनी एकादशी की विशेष महत्व है। माना जाता है इस दिन भगवान विष्णु अपनी चार महीने की योग-निद्रा से जागते हैं। इसी के साथ सृष्टि का संचालन फिर से शुरू हो जाती है और पिछले चार महीनों से बंद हुए सभी मांगलिक काम फिर से शुरू हो जाते हैं। जिनमें शादी, मुंडन, गृह प्रवेश और यज्ञोपवीत संस्कार आदि प्रमुख हैं। इस साल देव उठनी एकादशी 1 नवंबर को मनाई जाएगी, जिसके बाद शादी की शहनाई भी बजने लगेंगी।
Shubh Vivah Dates 2025: देवउठनी एकादशी के साथ फिर बजेंगी शहनाई, यहां जानें इस साल के शुभ विवाह मुहूर्त
पंचांग शास्त्र के अनुसार नवंबर और दिसंबर 2025 में कुछ ऐसे विशेष दिन हैं जो विवाह के लिए अत्यंत शुभ माने गए हैं। आइए जानते हैं इन महीनों के शुभ विवाह मुहूर्त के बारे में विस्तार से।
देवउठनी एकादशी के बाद नवंबर का महीना विवाह के लिए बेहद अनुकूल रहेगा। इस माह कुल 13 शुभ तिथियां मिल रही हैं जिन पर विवाह करना अत्यंत शुभ माना गया है।
नवंबर 2025 के विवाह मुहूर्त
- 2 नवंबर 2025
- 3 नवंबर 2025
- 5 नवंबर 2025
- 8 नवंबर 2025
- 12 नवंबर 2025
- 13 नवंबर 2025
- 16 नवंबर 2025
- 17 नवंबर 2025
- 18 नवंबर 2025
- 21 नवंबर 2025
- 22 नवंबर 2025
- 23 नवंबर 2025
- 25 नवंबर 2025
- 30 नवंबर 2025
दिसंबर में शादी के शुभ अवसर
नवंबर की तुलना में दिसंबर महीने में विवाह के लिए कम मुहूर्त उपलब्ध होंगे। पंचांग के अनुसार दिसंबर 2025 में केवल 3 शुभ तिथियां विवाह के लिए शुभ रहेंगी।
दिसंबर 2025 के विवाह मुहूर्त
- 4 दिसंबर 2025
- 5 दिसंबर 2025
- 6 दिसंबर 2025
विवाह में शुभ मुहूर्त का महत्व
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर क्षण में ग्रह और नक्षत्र अपनी स्थिति बदलते रहते हैं। ऐसे में उनका प्रभाव मानव जीवन पर सीधा पड़ता है। शुभ मुहूर्त वह समय होता है जब ग्रहों की स्थिति वर-वधू के पक्ष में होती है। इस अवधि में किया गया विवाह न केवल दांपत्य जीवन में सौभाग्य और स्थिरता लाता है, बल्कि देवताओं का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है।

कमेंट
कमेंट X