सब्सक्राइब करें

Chanakya Niti: इन चार आदतों वाला व्यक्ति कभी नहीं बन पाता अमीर, हमेशा गरीबी में बीतता है उसका जीवन

धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Thu, 14 Sep 2023 01:35 PM IST
विज्ञापन
Chanakya Niti People Who Have These 4 bad Habits Always Live In Poverty
Chanakya Niti: इन चार आदतों वाला व्यक्ति कभी नहीं बन पाता अमीर - फोटो : amar ujala

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य अपने समय में महानतम शिक्षकों में से एक थे। उन्होंने मनुष्य जीवन को बेहतर बनाने के लिए कई उपदेश दिए, जो आज भी  लोगों का सही मार्गदर्शन करते हैं। उन्होंने एक नीति शास्त्र की रचना की जो चाणक्य नीति नाम से प्रसिद्ध है। चाणक्य नीति में आचार्य चाणक्य ने धन की उपयोगिता और उसके महत्व के बारे में विस्तार से बताया है। साथ ही आचार्य चाणक्य ने अपनी नीति शास्त्र में चार आदतों के बारे में जिक्र किया है, जो हमेशा व्यक्ति को गरीबी के रास्ते पर ढकेलती हैं। इन चार आदतों वाला व्यक्ति जीवन में कभी भी अमीर नहीं बन पाता है। ऐसे में आइए जानते हैं उन चार आदतों के बारे में जो सदा इंसान को गरीबी के रास्ते पर ले जाती हैं...  



Chanakya Niti: इन आदतों के कारण व्यक्ति धीरे-धीरे हो जाता है गरीब, आज ही करें त्याग

Trending Videos
Chanakya Niti People Who Have These 4 bad Habits Always Live In Poverty
Chanakya Niti: इन चार आदतों वाला व्यक्ति कभी नहीं बन पाता अमीर - फोटो : istock

आचार्य चाणाक्य के अनुसार शरीर को साफ-सुथरा रखने के साथ दांतों और वस्त्रों को भी साफ रखना बहुत जरूरी है। वे लोग जो नियमित तौर पर नहीं नहाते और गंदे कपड़े पहनते हैं, उन पर मां लक्ष्मी की कृपा नहीं बरसती है। ऐसे लोग जीवन भर बीमारियों को अपनी तरफ आकर्षित करते हैं और उसी में उनका सारा पैसा खर्च हो जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Chanakya Niti People Who Have These 4 bad Habits Always Live In Poverty
Chanakya Niti: इन चार आदतों वाला व्यक्ति कभी नहीं बन पाता अमीर - फोटो : istock

आचार्य चाणाक्य कहते हैं कि जिन लोगों के अंदर कड़वा बोलने की आदत होती है। वे सदा नकारात्मकता फैलाते हैं। उनके पास कोई नहीं ठहरता। इस वजह से कामयाबी के सभी दरवाजे उनके लिए बंद हो जाते हैं और वे दरिद्रता में जीवन व्यतित करते हैं।

Vidur Niti: ऐसे लोगों को जरूर दें बिना मांगे भी सलाह, जानिए क्या कहती है विदुर नीति

Chanakya Niti People Who Have These 4 bad Habits Always Live In Poverty
Chanakya Niti: इन चार आदतों वाला व्यक्ति कभी नहीं बन पाता अमीर - फोटो : iStock

चाणक्य नीति के अनुसार सुबह का समय सबसे कीमती होता है, इसलिए व्यक्ति को हमेशा सुबह जल्दी उठ जाना चाहिए। वहीं जो लोग सुबह देर से उठते हैं, वे कई बीमारियों को अपनी तरफ आकर्षित करते हैं। ऐसे लोगों के ऊपर मां लक्ष्मी की कृपा नहीं होती है। वे सदा गरीबी में अपना जीवन जीते हैं।

विज्ञापन
Chanakya Niti People Who Have These 4 bad Habits Always Live In Poverty
Chanakya Niti: इन चार आदतों वाला व्यक्ति कभी नहीं बन पाता अमीर - फोटो : istock

भोजन सभी प्राणी के लिए महत्वपूर्ण है। चाणक्य के मुताबिक सभी लोगों को समय से अपना भोजन करना चाहिए। इससे हमारे शरीर के भीतर जरूरी मात्रा में ताकत और ऊर्जा बनी रहती है। लेकिन कई लोग आवश्यकता से अधिक खाते हैं। ऐसे लोगों का दिमाग हमेशा खाने में ही लगा रहता है, जिसकी वजह से इनके पास धन संचय नहीं हो पाता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed