फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य के अनुसार बुरे वक्त में इन चार चीजों को हमेशा रखें याद

Fri, 11 Jun 2021 05:25 AM IST
New Delhi Published by: रुस्तम राणा Updated Fri, 11 Jun 2021 05:25 AM IST
विज्ञापन
Chanakya Niti remember these five things during challanging time
Chanakya Success Mantra - फोटो : social media

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य द्वारा रचित चाणक्य नीति शास्त्र बहुत ही उपयोगी ग्रंथ है। चाणक्य नीति का संस्कृत-साहित्य में नीतिपरक ग्रन्थों की श्रेणी में महत्त्वपूर्ण स्थान प्राप्त है। आचार्य चाणक्य ने चाणक्य नीति शास्त्र में सफलता पाने के सुझाव और सूत्र नीतियों के रूप में बताए हैं। चाणक्य नीति शास्त्र में सैद्धांतिक ज्ञान की बजाय व्यावहारिक ज्ञान की बातें बताई हैं। जीवन में हार जीत के क्षण आते रहते हैं। मुश्किल वक्त व्यक्ति को परिपक्व, अनुभवी बनाता है। हालांकि कई लोग चुनौतीपूर्ण समय में अपना धैर्य खो बैठते हैं, जिसके कारण उन्हें अधिक हानि का सामना करना पड़ता है। मुश्किल वक्त में आचार्य चाणक्य के द्वारा बताई गई कुछ विशेष बातों को जरूर ध्यान रखना चाहिए। दरअसल आचार्य चाणक्य ने 'चाणक्य नीति' में मुश्किल घड़ी व्यक्ति को किन बातों का ध्यान रखना चाहिए, इस संबंध में विस्तृत रूप से बताया है। आचार्य चाणक्य के अनुसार मुसीबत के समय सावधानी बरतना बेहद ही आवश्यक होता है। क्योकि संकट काल में व्यक्ति के पास सीमित अवसर होते हैं जबकि चुनौतियां बड़ी होती हैं, ऐसे में जरा सी चूक बड़ा नुकसान पहुंचा सकती है इसलिए सावधानी बहुत ही जरुरी है।

Chanakya Niti remember these five things during challanging time
Chanakya Success Mantra - फोटो : social media

ठोस रणनीति
आचार्य चाणक्य अपनी नीति में यह कहते हैं कि व्यक्ति को संकट काल से उभरने के लिए ठोस रणनीति की आवश्यकता होती है। जब व्यक्ति संकट के समय उससे भरने की रणनीति बना लेता है तो वह उस नीति के मुताबिक चरणबद्ध तरीके से कार्य करता है और अंत में विजय पाता है। 

Chanakya Niti remember these five things during challanging time
Chanakya Success Mantra - फोटो : social media
परिवार के प्रति जिम्मेदारी

चाणक्य नीति के अनुसार, संकट के समय परिवार के प्रति जिम्मेदारी निभाना आपका पहला कर्तव्य होना चाहिए। परिवार के लोगों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखना चाहिए। संकट के समय अपने परिजनों का साथ निभाना चाहिए। अगर उनके ऊपर किसी तरह की मुसीबत आन पड़ी है तो आपको उन्हें उस मुसीबत से निकालना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Chanakya Niti remember these five things during challanging time
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media
सेहत का ध्यान

चाणक्य नीति के अनुसार, संकटकाल परिस्थिति में सेहत का विशेष ध्यान रखना चाहिए। क्योंकि यही आपकी सबसे बड़ी पूंजी है। अगर आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा तो आप हर वो प्रयास करने में सक्षम होंगे जो आपको संकट से बाहर निकाल सकता है। आप मानसिक और अपने शारीरिक बल से चुनौतियों को मात देने में सफल होंगे।

विज्ञापन
Chanakya Niti remember these five things during challanging time
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media
धन का उचित प्रबंधन

अगर आपके पास धन का प्रबंधन ठीक है तो आप बड़े से बड़े संकट से निकलने में सफल हो सकते हैं। दरअसल संकट के समय सच्चा मित्र धन ही होता है। जिस व्यक्ति के पास संकट के समय धन का अभाव होता है उसके लिए संकट से उभरपाना बड़ा ही कठिन हो जाता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed