{"_id":"5ddb95198ebc3e54b639b8f6","slug":"do-not-see-mirror-after-wake-up-in-morning","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सुबह उठकर नहीं देखना चाहिए आईना, ये कहता है वास्तु शास्त्र","category":{"title":"Wellness","title_hn":"पॉज़िटिव लाइफ़","slug":"wellness"}}
सुबह उठकर नहीं देखना चाहिए आईना, ये कहता है वास्तु शास्त्र
दिन की शुरुआत अगर बेहतर हो तो सारे काम अच्छे होते हैं। इसलिए हमारे मन में सुबह उठते ही यह ख्याल आता है कि हमारा दिन अच्छा जाए। लेकिन हम में से कई लोग हैं जिनकी सुबह उठकर सबसे पहले शीशा देखने की आदत होती है। लेकिन वास्तु शास्त्र के हिसाब से लोगों की यह आदत सही नहीं है। इस आदत से उसके जीवन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
2 of 3
प्रतीकात्मक तस्वीर
इसको लेकर क्या कहता है वास्तु विज्ञान
वास्तु विज्ञान के मुताबिक जब व्यक्ति सोकर उठता है तो उसके शरीर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव रहता है और निगेटिव एनर्जी का असर सबसे ज्यादा चेहरे पर होता है। इस स्थिति में जब हम सुबह उठते ही आइना देखते हैं तो वह नकारात्मक ऊर्जा आंखों के जरिए एक बार फिर हमारे अंदर प्रवेश कर जाती है। इसलिए हमें मुंह धोने के बाद ही शीशा देखना चाहिए।
3 of 3
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : yog
सुबह उठकर करें ये काम
सबसे पहले तो सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठना चाहिए। इसके बाद शौच इत्यादि से निवृत्त होकर ईश्वर की का ध्यान लगाएं और उनकी आराधना करें। इसके बाद योग व्यायाम करें। संभव हो तो मॉर्निंग वॉक पर जाएं या सुबह दौड़ लगाएं। इससे आप दिनभर ऊर्जावान रहेंगे और मन में सकारात्मक विचार आएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।